सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Well, after the revelation of smuggling, the system woke up and now there is a zero tolerance order.

Chandigarh-Haryana News: खैर तस्करी के खुलासे के बाद जागा सिस्टम, अब जीरो टॉलरेंस का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
- चेक पोस्ट मजबूत होंगे, नए नाके बनेंगे और डिजिटल मॉनिटरिंग बढ़ेगी
Trending Videos

- खैर जैसे कीमती पेड़ों की कटाई पर सीधे केस दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी

कुलदीप शुक्ला
चंडीगढ़। पंचकूला के आसरेवाली संरक्षित क्षेत्र से लेकर कलेसर, यमुनानगर तक हजारों खैर के पेड़ों की तस्करी का बड़ा मामला सामने आने के बाद हरियाणा का वन विभाग अचानक अलर्ट मोड में आ गया है। लंबे समय तक आंखें मूंदे बैठे विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि इतना बड़ा वन अपराध बिना अंदरूनी मिलीभगत के संभव नहीं माना जा रहा है।

अमर उजाला की ओर से खैर तस्करी के खुलासे के बाद राज्य सरकार से लेकर विभागीय सिस्टम तक हलचल तेज हो गई थी। वन विभाग के दोनों मुख्य अधिकारियों को हटाने के साथ अब विभाग ने सख्त आदेश जारी कर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कही है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक केसी मीणा की ओर से जारी आदेशों में साफ संकेत है कि अब लापरवाही या ढिलाई किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



संवेदनशील क्षेत्रों की 24 घंटे निगरानी
नए निर्देशों के मुताबिक प्रदेशभर में संरक्षित जंगलों के संवेदनशील क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी और गश्त अनिवार्य कर दी गई है। चेक पोस्ट को हाईटेक बनाया जाएगा, नए नाके स्थापित होंगे और डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। खैर जैसे कीमती पेड़ों की कटाई पर सीधे केस दर्ज कर गिरफ्तारी की बात कही गई है जिससे तस्करों में सख्त संदेश जाए।


वन अधिकारी-कर्मचारी भी कार्रवाई के दायरे में होंगे
सबसे अहम बात यह है कि अब सिर्फ तस्कर ही नहीं बल्कि लापरवाह वन अधिकारी और कर्मचारी भी कार्रवाई के दायरे में होंगे। विभाग ने साफ कर दिया है कि ड्यूटी में चूक मिसकंडक्ट मानी जाएगी और इसके गंभीर परिणाम होंगे। सवाल अभी भी बरकरार हैं कि जब हजारों खैर के पेड़ कट रहे थे तब निगरानी तंत्र कहां था? क्या अब महकमा ऐसे मामलों को रोकने में गंभीर होगा या फिर यह आदेश भी औपचारिकता ही साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed