{"_id":"69f261d7538c8ce647088207","slug":"6-mm-rain-in-dadri-and-9-mm-in-badhra-the-weather-became-pleasant-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-154568-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दादरी में 6 तो बाढड़ा में 9 एमएम बारिश, मौसम हुआ सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दादरी में 6 तो बाढड़ा में 9 एमएम बारिश, मौसम हुआ सुहावना
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
बुधवार की सुबह आसमान में छाए काले बादल।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। मंगलवार की रात को जिले में अचानक बदले मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। आंधी के साथ हुई हल्की बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी जिससे दिनभर की तपिश से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार रात के समय करीब 6 एमएम बारिश दर्ज की गई जिसने वातावरण को ठंडा कर दिया। बुधवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और पारा 37 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आई इस गिरावट से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली और मौसम सुहावना बना रहा।
बाढड़ा में सबसे ज्यादा बारिश
जिले के विभिन्न खंडों में अलग-अलग मात्रा में बारिश दर्ज की गई। दादरी खंड में 6 एमएम, बाढड़ा खंड में 9 एमएम और बौंद खंड में 8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। रात को चली तेज आंधी ने गर्म हवाओं का असर कम कर दिया जिससे सुबह का मौसम भी ठंडा और खुशनुमा बना रहा।
सुबह छाए काले बादल
बुधवार सुबह आसमान में घने काले बादल छाए रहे जिससे लोगों को बारिश की संभावना बनी रही। हालांकि दोपहर होते-होते मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी ज्यादा नहीं हुई। बादलों और हवाओं के कारण दिनभर मौसम संतुलित बना रहा।
बाजारों में लौटी रौनक
मौसम में आए इस बदलाव का असर शहर के बाजारों में भी देखने को मिला। पिछले कई दिनों से तेज गर्मी के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ था लेकिन बारिश के बाद लोगों की आवाजाही बढ़ गई। शाम के समय बाजारों में अच्छी खासी रौनक देखने को मिली और लोग खरीदारी के लिए बाहर निकले। दुकानदारों के अनुसार मौसम सुहावना होने के कारण ग्राहकों की संख्या में इजाफा हुआ है जिससे व्यापार में भी सुधार देखने को मिला।
वर्सन:
आने वाले दिनों में भी मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। बीच-बीच में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।- डॉ. चंद्रभान श्योराण, कृषि विशेषज्ञ।
Trending Videos