सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ACS inspected cleanliness and electricity-water arrangements in the markets, gave instructions to rectify the shortcomings

Charkhi Dadri News: एसीएस ने मंडियों में जांचीं सफाई व बिजली-पानी की व्यवस्था, खामियां दूर करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 01 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
ACS inspected cleanliness and electricity-water arrangements in the markets, gave instructions to rectify the shortcomings
बौंद कलां खरीद केंद्र का जायजा लेते हुए एसीएस डी सुरेश। विज्ञप्ति
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा सरकार ने रबी खरीद सीजन में किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव डी सुरेश ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बुधवार को दादरी की नई अनाज मंडी और बौंद कलां खरीद केंद्र का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडियों की साफ-सफाई, बिजली, शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने खामियों का तुरंत सुधार करने के लिए मार्केट कमेटी के जेई को निर्देश दिए।
Trending Videos

डी सुरेश ने कहा कि मंडी में पानी नहीं रुके और किसानों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रबी सीजन 2026-27 में किसानों को कोई असुविधा न हो और फसल सरकार द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाए। एसीएस डी सुरेश ने बताया कि इस वर्ष सभी मंडियों को जियो-फेंसिंग के दायरे में लाया गया है और वाहन नंबर अंकन अनिवार्य किया गया है, जिससे पारदर्शिता और निगरानी सुनिश्चित होगी। गेट पास अब ई-खरीद मोबाइल एप के माध्यम से जारी किए जाएंगे, जिससे खरीद प्रक्रिया अधिक तेज और सरल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलभूत सुविधाओं पर जोर
उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने कहा कि मंडियों में स्वच्छ पेयजल, बैठने की व्यवस्था, साफ-सुथरे शौचालय और गुणवत्तापूर्ण कैंटीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और संचालन को भी ठीक रखा जाएगा ताकि खरीद प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जा सके।
बाढड़ा में पहले दिन रबी खरीद में अव्यवस्था, किसानों ने की नारेबाजी

रबी सीजन की सरसों और गेहूं की सरकारी खरीद के पहले दिन बाढड़ा अनाज मंडी में अव्यवस्था देखी गई। निर्धारित शर्तें पूरी करने के बावजूद किसानों को लेबर और बारदाना नहीं मिला जबकि मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर सत्यापन मैच नहीं होने से खरीद प्रक्रिया बाधित रही। घंटों इंतजार के बाद किसानों में रोष फैल गया और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
खरीद एजेंसियों और आढ़तियों ने किसानों से जल्दबाजी न करते हुए फसल को पूरी तरह सुखाकर लाने की अपील की जिससे विवाद और बढ़ गया।स्थिति को संभालने के लिए मार्केट कमेटी सचिव मनोज दहिया, सहायक राजेश कुमार और मंडी सुपरवाइजर जयप्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने गेहूं की नमी की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लेबर उपलब्ध होने तक शेड के नीचे फसल के भंडारण के आदेश दिए। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं। बेरला निवासी रविंद्र कुमार की 70 क्विंटल गेहूं की खरीद शुरू करवाई गई जिससे अन्य किसानों को व्यवस्थित खरीद का भरोसा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed