{"_id":"699de05814aa11cd100d9b10","slug":"asi-vijay-a-resident-of-kubjanagar-posted-in-gurugram-died-due-to-cardiac-arrest-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-151889-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: गुरुग्राम में तैनात कुब्जानगर निवासी एएसआई विजय का हृदयगति रुकने से निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: गुरुग्राम में तैनात कुब्जानगर निवासी एएसआई विजय का हृदयगति रुकने से निधन
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
एएसआई विजय।
विज्ञापन
बाढड़ा। जिले के गांव कुब्जानगर निवासी और हरियाणा पुलिस में गुरुग्राम में एएसआई के पद पर तैनात 44 वर्षीय विजय का मंगलवार सुबह घर पर ही हृदयगति रुकने से निधन हो गया। दादरी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि विजय वर्ष 2003 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। फिलहाल वे एएसआई के पद पर तैनात थे और गुरुग्राम पुलिस लाइन में उनकी ड्यूटी थी। वे वहीं पर परिवार के साथ क्वार्टर में रहते थे। परिजनों ने बताया कि विजय फिलहाल पैतृक गांव कुब्जानगर आए हुए थे। मंगलवार सुबह वे उठे और दैनिक कार्य किए। उसके बाद वे आराम करने के लिए फिर से बिस्तर पर लेट गए, लेकिन कुछ समय बाद ही अचेत हो गए।
परिजन उन्हें उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर बाढड़ा थाना पुलिस भी अस्पताल में पहुंची। बाढड़ा थाने में तैनात जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि मृतक के बड़े भाई विरेंद्र के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है। परिजनों के अनुसार एएसआई विजय एक बेटा व एक बेटी के पिता थे।
Trending Videos