{"_id":"699de2b357b50428b206c878","slug":"class-10-exams-begin-today-with-5823-students-appearing-at-34-centres-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-151896-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दसवीं की परीक्षाएं आज से होंगी शुरू, 34 केंद्रों पर 5823 विद्यार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दसवीं की परीक्षाएं आज से होंगी शुरू, 34 केंद्रों पर 5823 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
शहर के पीएमश्री कन्या स्कूल में बनाया गया कंट्रोल रूम।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले सहित प्रदेशभर में आज से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। प्रशासन और शिक्षा विभाग परीक्षा को पूरी तरह नकल मुक्त आयोजित करने के लिए तैयारियां कर चुके हैं। पहले दिन बुधवार को दसवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा और डीएलएड द्वितीय वर्ष की री-अपीयर परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा और सभी विद्यार्थियों को कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य किया गया है।
परीक्षा में बैठेंगे 12 हजार से ज्यादा विद्यार्थी
इस वर्ष दादरी जिले में दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के कुल 12,142 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। बारहवीं कक्षा में 6319 छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जिनमें 3342 लड़के और 2977 लड़कियां हैं। वहीं दसवीं कक्षा में 5823 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 3115 छात्र और 2708 छात्राएं शामिल हैं। बड़ी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने हर स्तर पर तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है।
34 परीक्षा केंद्र, इनमें 7 संवेदनशील घोषित
जिले में कुल 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें दसवीं के लिए 4, बारहवीं के लिए 2 और 27 संयुक्त केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा डीएलएड परीक्षा के लिए एक अलग केंद्र बनाया गया है। प्रशासन ने सात परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है। इन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी।
ये परीक्षा केंद्र हैं संवेदनशील
संख्या स्कूल कोड परीक्षा केंद्र
1. 22048 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चंदेनी
2. 22050 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चांदवास
3. 22074 राजकीय उच्च विद्यालय, डालावास
4. 22114 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कादमा
5. 22115 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कादमा
6. 22129 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कारी धारणी
7. 22201 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, समसपुर
बॉक्स :
325 उड़नदस्ते, हर केंद्र पर निगरानी
बोर्ड ने प्रदेशभर में नकल पर शिकंजा कसने के लिए 325 उड़नदस्तों का गठन किया है। ये टीमें बिना सूचना के किसी भी केंद्र पर पहुंचकर जांच करेंगी। जिला स्तर पर भी विशेष टीमें सक्रिय रहेंगी। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि यदि कोई परीक्षार्थी या कर्मचारी नकल में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई होगी। इसके अलावा पुलिस कर्मी भी बाहर से परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं।
धारा 163 लागू, 500 मीटर तक सख्ती
उपायुक्त ने सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू कर दी है। इसके तहत 500 मीटर के दायरे में अनावश्यक भीड़ जमा करने पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई होगी।
वर्सन :
अभिभावकों से भी सहयोग की अपील की गई है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। कड़े सुरक्षा इंतजाम, संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी और उड़नदस्तों की सक्रियता के बीच शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाएं जिले के हजारों विद्यार्थियों के भविष्य की नींव तय करेंगी।- धर्मेंद्र चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी, चरखी दादरी।
Trending Videos