सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There should be no shortage of respect and support for the families of martyrs: Dushyant Chautala

बलिदानियों के परिवारों के सम्मान व सहयोग में कोई कमी न रहे : दुष्यंत चौटाला

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 24 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
There should be no shortage of respect and support for the families of martyrs: Dushyant Chautala
गांव रुदड़ौल में शोक प्रकट करने पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला।
विज्ञापन
बाढड़ा। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने गांव रुदड़ोल में बलिदानी आकाश चौधरी को श्रद्धांजलि दी। बलिदानी आकाश के आवास पर दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि बलिदानी राष्ट्र की अमूल्य धरोहर होते हैं, उनका जीवन सभी के लिए समर्पण व साहस की मिसाल है। सरकार और समाज का दायित्व है कि बलिदानी के परिवारों के सम्मान व सहयोग में कोई कमी न रहे।
Trending Videos

बलिदानी आकाश का बलिदान प्रदेश और देश के युवाओं को सदैव मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उनका शौर्य और समर्पण आने वाली पीढिय़ों के लिए मार्गदर्शक बना रहेगा। बलिदानी आकाश चौधरी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। वे छत्तीसगढ़ में तैनात थे। 15 फरवरी को कोलाब नदी में स्नान के दौरान पैर फिसलने से डूबने के कारण उनका निधन हो गया था। इस दौरान किसान सैल प्रदेश अध्यक्ष नरेश द्वारका, जिला अध्यक्ष रविंद्र सांगवान, जिला प्रभारी ऋषिपाल उमरवास, सज्जन सिंह बलाली, हलका अध्यक्ष विजय श्योराण, प्रेस प्रवक्ता राजेंद्र सिंह हुई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed