सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Assets worth lakhs amassed through drug trafficking confiscated.

Charkhi Dadri News: नशा तस्करी से अर्जित लाखों की संपत्ति जब्त

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 23 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Assets worth lakhs amassed through drug trafficking confiscated.
जब्त किए गए सामान को वाहन में रखते पुलिसकर्मी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। पूर्व में गिरफ्तार किए गए स्थानीय बस स्टैंड के समीप शहीद भगत सिंह मार्केट निवासी ययाति जाखड़ नामक युवक द्वारा नशा तस्करी से अर्जित लाखों रुपये की संपत्ति को नियमानुसार जब्त किया गया। उप-पुलिस अधीक्षक धीरज कुमार के नेतृत्व में सोमवार को दादरी सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर एवं पुलिस टीमों ने निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपी की नशा बेचकर अर्जित संपत्ति को जब्त किया।

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछले एक माह के दौरान 10 नशा तस्करों की अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों को जब्त किया जा चुका है। पुलिस का मानना है कि केवल गिरफ्तारी ही पर्याप्त नहीं है बल्कि अपराध से अर्जित आर्थिक लाभ को समाप्त करना भी नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसी सोच के साथ जिला पुलिस लगातार ऐसे अपराधियों की संपत्तियों का पता लगाकर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार ने कहा कि दादरी जिले को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उनकी अवैध संपत्तियों को जब्त करने का अभियान भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा और अपराध से अर्जित प्रत्येक अवैध संपत्ति पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को अपने क्षेत्र में नशा तस्करी, नशीले पदार्थों की बिक्री अथवा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस और जनता के संयुक्त प्रयासों से ही जिले को नशामुक्त, सुरक्षित एवं अपराधमुक्त बनाया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि नशे के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में भी और अधिक प्रभावी एवं व्यापक स्तर पर जारी रहेगा तथा नशा तस्करों के खिलाफ कानून के दायरे में रहकर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed