सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri Chandigarh night bus service resumes after one month and nine days, will reach Chandigarh at 4:30 pm the next day.

Charkhi Dadri News: एक महीने 9 दिन बाद शुरू हुई दादरी चंडीगढ़ रात्रि बस सेवा, अगले दिन साढ़े 4 बजे पहुंचाएगी चंडीगढ़

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 03 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Dadri Chandigarh night bus service resumes after one month and nine days, will reach Chandigarh at 4:30 pm the next day.
रोडवेज बस स्टैंड जहां से बस का संचालन होगा।
विज्ञापन
चरखी दादरी। एक महीने, 9 दिन बंद रहने के बाद परिवहन विभाग ने दादरी से चंडीगढ़ चलने वाली रात्रि बस सेवा को फिर से बहाल कर दिया गया है। बस सेवा शुरू होने के बाद यात्री अब आसानी से एक ही बस से चंडीगढ़ तक सफर कर सकेंगे। बस का संचालन रात 9.20 बजे किया जाएगा, जो अगले दिन अलसुबह लगभग साढ़े तीन बजे चंडीगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचेगी। रात्रि बस शुरू होने के बाद प्रतिमाह 1500 यात्रियों को फायदा होगा। पिछले लंबे समय से गहराई धुंध व कोहरे के कारण होने वाले हादसों से बचने के लिए परिवहन विभाग ने 24 दिसंबर से रात्रि बस सेवा का संचालन बंद कर दिया गया था। इस दौरान चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा था। लेकिन मौसम में गर्माहट आने के साथ ही विभाग की ओर से बंद की गई सेवा को चालू करने का फैसला किया गया है। डिपो अधिकारियों का कहना है कि धुंध के कारण मुख्य मार्ग पर दृश्यता बिलकुल कम होती थी। जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती थी। इसी के चलते रात्रि बस को बंद किया गया था।
Trending Videos

रात को 9:20 को होगी रवाना
गौरतलब कि दादरी डिपो की ओर से संचालित बस का संचालन रात बजे नारनौल से किया जाता हैं, जबकि नारनौल से चलने के बाद 9 बजे दादरी बस स्टैंड पर पहुंचेगी, 20 मिनट के ठहराव के बाद रात 9:20 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। ड्यूटी इंचार्ज संजय मोठसरा कमोद ने बताया कि धुंध बंद होने के बाद बस सेवा को दोबारा से शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजस्व में होगी बढ़ोतरी
रोडवेज परिवहन की ओर से चंडीगढ़ के लिए रात्रि बस सेवा शुरू करने से विभाग को अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति होगी। वहीं रात्रि में दादरी से रोहतक, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जाने वाले यात्रियों को लंबी दूरी तक पहुंचने के लिए बसों को नहीं बदलना पड़ेगा।

वर्जन:

पिछले दिनों भारी धुंध व कोहरे का प्रकोप बना हुआ था। जिसके चलते हादसा होने की संभावना अधिक रहती थी। हमने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के लिहाज से रात्रि बस सेवा को अस्थाई तौर पर बंद किया था, वहीं मौसम साफ होने के बाद बस सेवा को दोबारा से शुरू करवा दिया गया हैं।
- नवीन शर्मा, महाप्रबंधक रोडवेज परिवहन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article