सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Domestic LPG cylinders are being used indiscriminately at food carts in the city, the department is unaware.

Charkhi Dadri News: शहर में खाद्य पदार्थों की रेहड़ियों पर धड़ल्ले से प्रयोग हो रहे घरेलू एलपीजी सिलिंडर, विभाग बेखबर

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 16 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Domestic LPG cylinders are being used indiscriminately at food carts in the city, the department is unaware.
पूर्ण मार्केट में गैस एजेंसी के बाहर बुकिंग के लिए दूर तक लगी उपभोक्ताओं की कतार। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति बंद होने के बाद शहर में लगने वाली खाद्य पदार्थों की रेहड़ियों पर घरेलू सिलिंडरों का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है। संबंधित विभाग के अधिकारियों की कार्रवाई केवल रेस्टोरेंट, होटल, ढाबों व अन्य दुकानों तक सीमित बनी हुई है। ऐसे में घरेलू सिलिंडरों की कालाबाजारी होने की संभावना भी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से नियमों को ताक पर रख घरेलू सिलिंडरों का इस्तेमाल कर रहे लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि आम आदमी को राहत मिल सके।
Trending Videos


शहर में जहां घरेलू गैस सिलिंडरों को लेकर उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर मुख्य बाजारों में खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले रेहड़ी संचालक व कुछ दुकानदार बगैर किसी रोकटोक के धड़ल्ले से घरेलू सिलिंडरों का प्रयोग कर रहे हैं। गैस सिलिंडर नहीं मिलने से परेशान लोगों का कहना है कि सरेआम रेहड़ियों पर घरेलू सिलिंडरों का प्रयोग होने से कालाबाजारी होने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बाजार में प्रयोग किए जा रहे घरेलू सिलिंडरों पर रोक लगवाने की मांग की है, ताकि आम उपभोक्ता को सिलिंडर लेने के लिए लंबी लाइन में नहीं लगना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में लगती हैं दर्जनों रेहड़ियां
बता दें कि दादरी के तिकोना पार्क, लाला लाजपतराय चौक, भगवान परशुराम चौक, रोजगार्डन के बाहर, हीरा चौक के अलावा बस स्टैंड रोड व अन्य मुख्यमार्गों पर दर्जनों की संख्या में खाद्य पदार्थों की रेहड़ियां लगती हैं। इनमें से अधिकांश पर घरेलू सिलिंडरों का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे घर में प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं में रोष बना हुआ है।

सुबह से गैस एजेंसी के बाहर लगी कतार
ईरान-इस्राइल-अमेरिका युद्ध के कारण बने तनाव के माहौल के बीच एलपीजी किल्लत की आशंकाओं के चलते लोगों में असमंजस का माहौल बना हुआ है। जिसका असर जिले में स्थित गैस एजेंसियों पर देखा जा रहा है। रविवार को भी सुबह से ही काफी संख्या में लोग दादरी में गैस एजेंसी के बाहर कतारों में खड़े दिखाई दिए। जिनमें महिलाएं भी शामिल रहीं। हालात यह हो गए कि स्थानीय पूर्ण मार्केट में उपभोक्ताओं की कतार वहां स्थित दुकानों के आगे तक लगी रही। वहीं काफी संख्या में ऐसे लोग भी पहुंचे हुए थे, जिन्होंने ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग तो करवा ली और उनको बुकिंग संबंधी मैसेज भी प्राप्त हो गए लेकिन सिलिंडर का भुगतान न होने के कारण उनमें असमंजस बना दिखाई दिया।


हमारी टीम द्वारा सोमवार को ही संबंधित स्थानों पर पहुंच कर रेहड़ियों की चेकिंग की जाएगी। यदि किसी रेहड़ी संचालक के पास रेहड़ी पर घरेलू सिलिंडर का उपयोग होता मिला तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-सुनील राठी, सप्लाई इंचार्ज, खाद्य एवं पूर्ति विभाग, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed