{"_id":"69b7ec0997efbe1e5a00b12a","slug":"video-the-municipal-council-will-launch-a-campaign-to-remove-slums-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के लिए नगर परिषद ने पुलिस बल व ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात करने की रखी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के लिए नगर परिषद ने पुलिस बल व ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात करने की रखी मांग
दादरी के कॉलेज रोड पर प्रस्तावित ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई झुग्गी-झोपड़ियों को हटवाने के लिए नगर परिषद की ओर से एक बार फिर विशेष अभियान चलाया जाएगा। नगर परिषद द्वारा आगामी 25 व 26 मार्च को अभियान चलाने की योजना है। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कई बार अभियान चलाने के बाद भी यहां झुग्गी-झोपड़ियां बनाई गई हैं। जिसके कारण ग्रीन बेल्ट के कार्य में बाधा बनी हुई हैं। नगर परिषद ने अभियान चलाने के लिए जिला प्रशासन से पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की मांग की है। ताकि अतिक्रमण हटवाने के समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बता दें कि शहर में पर्यावरण संरक्षण व सुंदरीकरण को बढ़ावा देने के लिए नगर परिषद की ओर से शहर के बीच से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 334बी पर कॉलेज रोड के साथ में ग्रीन बेल्ट का निर्माण करवाया जा रहा है। लेकिन यहां झुग्गी-झोपड़ियों का अतिक्रमण होने से कार्य बाधित हो रहा है। जिससे ग्रीन बेल्ट बनाने का कार्य लंबा खींचता जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।