{"_id":"69b4489c9a0d7ccbaf047c94","slug":"office-cook-accused-of-stealing-45-lakh-rupees-and-gold-coins-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-152550-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ऑफिस के रसोइये पर 4.5 लाख रुपये व सोने के सिक्के चोरी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ऑफिस के रसोइये पर 4.5 लाख रुपये व सोने के सिक्के चोरी करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 13 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के मेजबान चौक क्षेत्र स्थित एक स्टोन क्रेशर कंपनी के ऑफिस में काम करने वाले रसोइये पर करीब 4.5 लाख रुपये नकद और दो सोने के सिक्के चोरी करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
झज्जर घाटी निवासी प्रदीप फोगाट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुभराम स्टोन क्रशर के दादरी स्थित कार्यालय में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। यह कार्यालय सिविल अस्पताल के पीछे मेजबान चौक के पास स्थित है। उन्होंने बताया कि 12 मार्च की सुबह करीब 9:30 बजे जब वह रोज की तरह ऑफिस पहुंचे तो वहां काम करने वाला युवक मौजूद नहीं था।
प्रदीप के अनुसार वह करीब 28 फरवरी को कार्यालय में रसोई और साफ-सफाई के काम के लिए रखा गया था। उसे कंपनी के मुंशी विकास ने खेड़ी बत्तर स्थित स्टोन क्रशर से दादरी कार्यालय में भेजा था। कार्यालय का स्टाफ शाम को घर चला जाता था और रात में पुष्कर ही ऑफिस बिल्डिंग में रहता था। साफ-सफाई के कारण कई कमरों की चाबियां भी उसके पास रहती थीं।
जब सुबह वह ऑफिस में नहीं मिला और सभी कमरे बंद मिले तो इसकी जानकारी उन्होंने फर्म मालिक के बेटे विनय सांगवान को दी। विनय ने पहले रसोइये के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने को कहा लेकिन उसका फोन बंद मिला। इसके बाद प्रदीप कुछ जरूरी सामान लेने बाजार चला गया।
करीब 12:30 बजे लौटने पर भी वह नहीं मिला तो विनय सांगवान से बातचीत के बाद पीछे के कमरे का ताला तुड़वाकर अंदर प्रवेश किया गया। उस समय एडवोकेट राकेश कुमार और ऑफिस कर्मचारी विशाल शर्मा भी साथ थे। अंदर जाकर देखा तो एक कमरे में रखा लॉकर टूटा हुआ था।
लॉकर में रखे करीब 2 लाख रुपये नकद और चार सोने के सिक्कों में से दो सोने के सिक्के गायब मिले। इसके बाद ऑफिस के दूसरे कमरे में रखे लॉकर को भी तोड़ा हुआ पाया गया जिसमें रखे करीब ढाई लाख रुपये चोरी हो चुके थे।
इसके बाद जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तो उसमें सामने आया कि रात करीब 1:30 बजे से 1:41 बजे तक इन्वर्टर और लाइट बंद कर दी गई थी, जिस कारण उस समय की फुटेज रिकॉर्ड नहीं हो सकी। इसके बाद सुबह के समय रसोईया एक बड़ा बैग लेकर मुख्य दरवाजे से मेजबान चौक की ओर जाते हुए कैमरे में दिखाई दिया। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस चौकी बस स्टैंड में प्रदीप की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 306 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos