{"_id":"69bbfcbca98b023ba60999fb","slug":"video-in-charkhi-dadri-prioritize-a-healthy-smile-right-from-childhood-neglecting-milk-teeth-can-prove-costly-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी-दादरी में स्वस्थ मुस्कान के लिए बचपन से रखें ध्यान, दूध के दांतों की अनदेखी पड़ सकती है भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी-दादरी में स्वस्थ मुस्कान के लिए बचपन से रखें ध्यान, दूध के दांतों की अनदेखी पड़ सकती है भारी
अधिकांश लेाग अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर तो ध्यान देते हैं लेकिन मुंह की साफ-सफाई (ओरल हेल्थ) को गंभीरता से नहीं लेते। जबकि हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य का रास्ता मुंह से होकर ही गुजरता है। यदि दांत और मसूड़े स्वस्थ नहीं हैं तो इसका सीधा असर हमारे पाचन और आत्मविश्वास पर पड़ता है। विशेषकर बच्चों के मामले में बरती गई लापरवाही उनके भविष्य की मुस्कान को बिगाड़ सकती है।
दादरी के नागरिक अस्पताल में तैनात दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. पुनीत पुरी ने बताया कि अक्सर अभिभावक बच्चों के दूध के दांतों में कीड़ा लगने को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यह लापरवाही भविष्य में बच्चों के पक्के दांतों की बनावट को बिगाड़ सकती है।
यदि दूध के दांत समय से पहले खराब होकर गिर जाते हैं या उनमें संक्रमण रहता है, तो बाद में आने वाले पक्के दांत टेढ़े-मेढ़े आ सकते हैं। नागरिक अस्पताल के दंत रोग विभाग की ओपीडी में हर रोज करीब 60 मरीज आते हैं, इनमें 5 से 10 बच्चे भी शामिल होते हैं। इन बच्चों में दांतों में कीड़ा लगने की समस्या सबसे अधिक मिल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।