सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sujeet selected for Asian Championship, awarded Wrestler of the Year

Charkhi Dadri News: सुजीत का एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन, रेसलर ऑफ द ईयर से सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 23 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Sujeet selected for Asian Championship, awarded Wrestler of the Year
खिलाड़ी सुजीत कलकल। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव इमलोटा के होनहार युवा पहलवान सुजीत कलकल ने अपने दमदार प्रदर्शन के बल पर एक बार फिर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। हाल ही में आयोजित ट्रायल में शानदार खेल दिखाते हुए उनका चयन आगामी एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इसके साथ ही उन्हें प्रतिष्ठित रेसलर ऑफ द ईयर के खिताब से भी नवाजा गया है जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
Trending Videos

जिला कुश्ती संघ के सचिव योगेश इमलोटा ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक समारोह के दौरान सुजीत कलकल को रेसलर ऑफ द ईयर चुना गया। देशभर के नामी पहलवानों के बीच यह सम्मान हासिल करना न केवल सुजीत की मेहनत का परिणाम है बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसी दौरान लखनऊ में आयोजित चयन ट्रायल में भी सुजीत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और एशियन चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह पक्की की। सुजीत लगातार कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।
सुजीत की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों, ग्रामीणों और परिजनों में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वह आगामी एशियन चैंपियनशिप में भी देश के लिए पदक जीतकर भारत और अपने क्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और ऊंचा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed