सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Samaspur-Bhagvi road will be paved, 2.5 km road will cost Rs 90 lakh

Charkhi Dadri News: समसपुर-भागवी मार्ग होगा पक्का, 2.5 किलोमीटर की सड़क पर खर्च होंगे 90 लाख रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 25 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Samaspur-Bhagvi road will be paved, 2.5 km road will cost Rs 90 lakh
गांव समसपुर से भागवी जाने वाले कच्चे रास्ते को पक्का करवाने के लिए डाली गई मिट्टी। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के गांव समसपुर से भागवी को जाने वाले कच्चे मार्ग के स्थान पर अब पक्की सड़क बनाई जाएगी। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से इस कार्य पर करीब 90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बोर्ड ने निविदा प्रक्रिया पूरी करते हुए एजेंसी को कार्य आदेश जारी कर दिए हैं। करीब ढाई किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पूरा करने के लिए एक वर्ष का समय निर्धारित किया गया है। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि सड़क का काम पूरा होने के बाद हजारों ग्रामीणों व वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
Trending Videos

गांव समसपुर से भागवी को जोड़ने वाले कच्चे रास्ते को पक्का करवाने के लिए गांव समसपुर और भागवी के ग्रामीण पिछले लंबे समय से मांग कर रहे थे। इसके लिए ग्रामीणों ने अपने स्तर पर कई बार मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों से मुलाकात भी की थी लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ी। जिस पर ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक सुनील सांगवान से समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग रखी। इसके बाद विधायक ने ग्रामीणों की समस्या का समाधान करवाने के लिए मार्केटिंग बोर्ड के आला अधिकारियों से बात कर बजट पास करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कच्चा रास्ता होने के कारण खेतों में जाने के लिए किसानों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं बारिश के दिनों में यहां जलभराव होने के कारण किसान कई दिनों तक अपनी फसलें तक नही संभाल पाते। विधायक के प्रयास के बाद मार्केटिंग बोर्ड मुख्यालय ने रास्ते को पक्का करवाने के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी कर निविदा जारी की। इसके बाद अब एजेंसी ने सड़क को पक्का करने का काम शुरू कर दिया है।

किसान बोले : रास्ता पक्का होने से मिलेगी राहत

गांव समसपुर निवासी किसान भूपेंद्र फोगाट, सुरेंद्र कुमार, मनबीर सिंह, विजय कुमार, बलबीर सिंह, रणधीर व राजेंद्र सिंह ने बताया कि कच्चे रास्ते में बारिश से कई दिनों तक जलभराव की समस्या बनी रहती है। इसके कारण खेतों में जाने वाले किसान गिरकर घायल होते रहे हैं। अब पक्की सड़क बनने के बाद किसानों व ग्रामीणों को राहत मिल सकेगी।
10 मीटर चौड़ाई में बनेगी सड़क
गांव समसपुर से भागवी मोड़ तक बनने वाली सड़क करीब ढाई किलोमीटर लंबी और 10 मीटर चौड़ी होगी। सड़क बनने के बाद यहां से दोपहिया वाहनों के साथ-साथ बड़े वाहन भी आसानी से गुजर सकेंगे। वहीं दादरी को झज्जर जिले की सीमा से जोड़ने वाला यह लिंक मार्ग के तौर पर भी काम करेगा।

वर्सन :
कच्चे रास्ते को पक्का बनवाने के लिए एजेंसी को कार्य आदेश जारी कर दिए गए हैं। संबंधित एजेंसी को सड़क कार्य पूरा करने के लिए एक साल का समय दिया गया है। सड़क पक्की होने के बाद गांव समसपुर और भागवी के किसानों को खेत में जाने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं दोनों गांवों के हजारों ग्रामीणों को राहत मिलेगी। -- अजय कुमार, जेई, मार्केटिंग बोर्ड, चरखी दादरी।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed