सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The bike of the youth admitted in the hospital after the accident was also stolen

Charkhi Dadri News: हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती युवक की बाइक भी हो गई चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 25 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The bike of the youth admitted in the hospital after the accident was also stolen
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के गांव लोहरवाड़ा और झिंझर के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। वहीं हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक को अज्ञात चोर चुरा ले गए। घायल युवक को उपचार के लिए हिसार के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

झिंझर निवासी रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। गत 18 मार्च को वह अपनी बहन को लेने लोहरवाड़ा जा रहा था लेकिन तभी उसकी बहन ने बताया कि वह किसी दूसरे वाहन में घर आ चुकी है। जिस पर वह बाइक पर वापस अपने गांव आ रहा था। उसी दौरान तेज हवा आने से उसने बाइक को साइड में रोक लिया। तभी झिंझर की तरफ से आए एक तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे दादरी के नागरिक अस्पताल और बाद में परिजनों ने हिसार के एक अस्पताल में भर्ती करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित के अनुसार उसके परिजनों ने बाइक को सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा कर दिया था। रविवार को उसके पिता ने फोन पर बताया कि उसकी बाइक को वहां से अज्ञात चोर चुरा ले गए। दादरी सदर थाना पुलिस ने घायल युवक के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक और अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed