सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The former MLA visited the fields and assessed the damage to the wheat crop

Charkhi Dadri News: पूर्व विधायक ने खेतों में जाकर गेहूं की फसल में हुए नुकसान का लिया जायजा

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 25 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
The former MLA visited the fields and assessed the damage to the wheat crop
पूर्व विधायक रघबीर छिल्लर खेतों में गेहूं की फसल में नुकसान का जायजा लेते हुए। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक कर्नल रघबीर सिंह छिल्लर ने कहा कि बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। गेहूं की फसल हवा-बारिश के कारण खेतों में बिछ गई है। इससे किसानों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से स्पेशल गिरदावरी करवाकर प्रभावित किसानों को उचित आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है। पूर्व विधायक मंगलवार को गांव झोझू कलां, कारी मोद, कारी आदू, कारी तोखा, खोरड़ा, भांडवा व आर्यनगर में प्रभावित किसानों से बातचीत कर रहे थे।
Trending Videos


पूर्व विधायक कर्नल छिल्लर ने कहा कि किसानों को उम्मीद थी कि इस बार उपज अच्छी होगी। अचानक आए मौसम में बदलाव ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बेमौसम बारिश किसानों की फसलों के लिए बेहद हानिकारक साबित हुई है। पूर्व कर्नल छिल्लर ने सरकार की बीमा आधारित मुआवजा प्रणाली पर भी सवाल उठाया है। पूर्व विधायक ने कहा कि किसानों ने बीमा कंपनियों को करीब दस हजार रुपये प्रति एकड़ बीमा प्रीमियम जमा करवाया जबकि कंपनियों ने प्रभावित किसानों को तीन सौ रुपये प्रति एकड़ तक भुगतान किया है, यह सब सरकार की नीतियों की वजह से हुआ है। सरकार किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed