Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police raid drug traffickers' hideouts; conduct search operation with the help of a dog squad.

Charkhi Dadri News: नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की छापा, डॉग स्क्वॉयड के साथ चलाया सर्च अभियान

Wed, 04 Nov 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 04 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Police raid drug traffickers' hideouts; conduct search operation with the help of a dog squad.
घरों की तलाशी लेते हुए पुलिसकर्मी। 
चरखी दादरी। नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दादरी पुलिस ने बुधवार को शहर में नशा तस्करों के संभावित ठिकानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस टीम ने हीरानगर और वार्ड नंबर 20 स्थित शिव स्कूल वाली गली में दो संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर अचानक छापा मारा। इस दौरान डॉग स्क्वॉयड की भी मदद ली गई हालांकि तलाशी में किसी भी ठिकाने से नशीला पदार्थ या अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व थाना शहर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र ने किया। पुलिस ने पूर्व में नशा तस्करी और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में संलिप्त रहे तथा पुलिस की हिस्ट्रीशीट और निगरानी सूची में शामिल संदिग्धों को अभियान के दायरे में रखा। पुलिस टीम ने दोनों स्थानों पर संदिग्धों के मकानों, परिसरों और आसपास के संभावित ठिकानों की बारीकी से तलाशी ली। कार्रवाई को प्रभावी बनाने के लिए डॉग स्क्वॉयड को भी साथ रखा गया। खोजी कुत्तों की मदद से पुलिस ने विभिन्न स्थानों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed