{"_id":"6ad5225da00f56723a05b783","slug":"prabhat-mandal-honored-yoga-instructors-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-161857-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: प्रभात मंडल ने योग प्रशिक्षकों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: प्रभात मंडल ने योग प्रशिक्षकों का किया सम्मान
Mon, 19 Oct 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
योगार्थी को सम्मानित करते प्रभात मंडल के पदाधिकारी।
चरखी दादरी। प्रभात मंडल ने वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें हरिद्वार से योग प्रशिक्षण लेकर लौटे योगार्थियों का स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभात मंडल के प्रधान बजरंग लाल सिंगला और महासचिव राकेश मित्तल ने की।
मंडल सचिव अंकित गुप्ता ने बताया कि पुरुषोत्तम बंसल, महावीर छापरिया और ओमप्रकाश पांडवाणिया हरिद्वार से लौटे हैं। उन्होंने पतंजलि योगपीठ में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया था। अंकित गुप्ता ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक शांति भी प्रदान करता है। योग सकारात्मक सोच और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर अशोक स्वामी, भारत भूषण और गजानंद भी उपस्थित रहे।