{"_id":"6980f6b6db18ec43dd0ec82e","slug":"special-staff-arrested-the-proclaimed-offender-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-150930-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: स्पेशल स्टाफ ने उद्घोषित आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: स्पेशल स्टाफ ने उद्घोषित आरोपी को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिकी में फरार उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी रामचंद्र उर्फ छोटू गांव छपार का रहने वाला है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सदर दादरी में वर्ष 2019 में आबकारी अधिनियम की धारा के तहत दर्ज एक प्राथमिकी में आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। मामले में तारीख पेशी पर गैर हाजिर होने के कारण चरखी दादरी न्यायालय ने 18 अक्तूबर 2025 को आरोपी को उद्घोषित करार दिया था। सोमवार को प्रभारी स्पेशल स्टाफ उप निरीक्षक सतीश कुमार ने आरोपी रामचंद्र उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Trending Videos