सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The broken minor was repaired due to overflow.

Charkhi Dadri News: ओवरफ्लो होकर टूटी माइनर को करवाया दुरुस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 16 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The broken minor was repaired due to overflow.
रावलधी बाईपास के पास सिंचाई विभाग की ओर से ठीक करवाई गई माइनर। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी से गुजरने वाली लोहारू कैनाल से चंपापुरी जलघर तक जाने वाली रावलधी माइनर के टूटने और ओवरफ्लो होने के मामले को अमर उजाला समाचार पत्र में प्रमुखता से उठाने के बाद आखिरकार सिंचाई विभाग हरकत में आ गया। विभाग ने तुरंत प्रभाव से नहर का पानी रोककर रावलधी बाईपास के समीप टूटी हुई माइनर की मरम्मत करवा दी है। इससे आसपास के किसानों को बड़ी राहत मिली है और लाखों लीटर पेयजल की बर्बादी भी रुकी है।
Trending Videos

गौरतलब है कि लोहारू कैनाल से चंपापुरी स्थित जलघर के टैंकों में नहरी पानी भरने के लिए यह माइनर बनाई गई है। लेकिन पिछले लंबे समय से रावलधी बाईपास के पास माइनर ओवरफ्लो चल रही थी। मिट्टी कटने के कारण माइनर टूटने की कगार पर पहुंच गई थी और हर रोज लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा था। इसके साथ ही ओवरफ्लो होकर माइनर का पानी आसपास के खेतों में जा रहा था, जिससे किसानों की फसलें खराब हो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला समाचार पत्र में रविवार के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया। विभाग ने पहले नहर का पानी बंद करवाया और उसके बाद मशीनों व कर्मचारियों की मदद से टूटी हुई माइनर की मरम्मत करवाई। अब माइनर को दोबारा मजबूत बनाकर पानी का बहाव सामान्य किया गया है, जिससे खेतों में पानी जाने की समस्या भी खत्म हो गई है।
स्थानीय किसानों ने बताया कि पिछले करीब तीन साल से रावलधी माइनर ओवरफ्लो चल रही थी। माइनर से निकलने वाला पानी उनके खेतों में भर जाता था, जिसके कारण हर साल उनकी फसल खराब हो जाती थी। किसानों ने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से शिकायत भी दी थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया था।
किसानों का कहना है कि अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और माइनर की मरम्मत करवाई। इससे अब पानी की बर्बादी रुक गई है और खेतों में जलभराव की समस्या से भी राहत मिली है। किसानों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी विभाग समय रहते ऐसी समस्याओं का समाधान करेगा, ताकि किसानों को नुकसान न उठाना पड़े और नहरी पानी का सही तरीके से उपयोग हो सके।


हमने मौके पर पहुंच कर ओवरफ्लो माइनर का निरीक्षण किया। इस दौरान माइनर के क्षतिग्रस्त हिस्से पर मिट्टी से भरे बैग लगवा कर ठीक करवा दिया है। लोहारू कैनाल का पानी बंद होने के बाद इसका स्थायी समाधान करवा दिया जाएगा।
- विकास कुमार, जेई, सिंचाई विभाग, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed