सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Demand for establishment of JNV in Dadri, memorandum submitted to the Chief Minister

Charkhi Dadri News: दादरी में जेएनवी स्थापित करने की मांग, मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 17 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Demand for establishment of JNV in Dadri, memorandum submitted to the Chief Minister
जवाहर नवोदय विद्यालय की मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता कुलवंत।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अधिवक्ता कुलवंत फोगाट के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) की स्थापना की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
Trending Videos

फोगाट ने कहा कि दादरी को जिला बने लंबा समय हो गया है, लेकिन यहां के मेधावी छात्र अभी भी केंद्रीय स्तरीय आवासीय विद्यालय की सुविधा से वंचित हैं। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे रहते हैं और नवोदय विद्यालय न होने के कारण उन्हें उच्च स्तरीय शिक्षा पाने के लिए अन्य जिलों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि दक्षिण हरियाणा का यह हिस्सा शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है और दादरी के लिए स्वतंत्र नवोदय विद्यालय की तत्काल स्थापना की जाए। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी बच्चों को स्थानीय स्तर पर ही निशुल्क और उच्च स्तरीय शिक्षा मिल सकेगी, और शिक्षा स्तर में सुधार से युवाओं के रोजगार और भविष्य की राह आसान होगी। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और सकारात्मक आश्वासन दिया।
इस अवसर पर अधिवक्ता संदीप श्योराण, धर्मराज, प्रेम सिंह, विवेक गौड़, देवेंद्र, सत्येंद्र सांगवान, रविंद्र, अजीत मोड़ी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed