सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Seventh accused arrested for duping people of Rs 1.12 crore on the pretext of making profits in trading

Charkhi Dadri News: ट्रेडिंग में लाभ कमाने का झांसा देकर ठगे थे 1.12 करोड़ रुपये, सातवां आरोपी काबू

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 17 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Seventh accused arrested for duping people of Rs 1.12 crore on the pretext of making profits in trading
विज्ञापन
चरखी दादरी। साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने शहर निवासी व्यक्ति से ट्रेडिंग में लाभ कमाने का लालच देकर 1.12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में सातवें आरोपी को रविवार को गिरफ्तार गया है। आरोपी आकाश अनुरागी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के परवेज विहार का रहने वाला है।
Trending Videos

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 12 दिसंबर को दादरी के वार्ड-7 निवासी देवेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि गत छह अक्तूबर को उसके पास अनजान विदेशी महिला की सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उक्त महिला ने उसे बताया कि वह भारत में बंगलूरु में एक कंपनी में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसने दोस्ताना तरीके से बातचीत कर व्हाट्सएप नंबर मांगा। उस महिला ने बताया कि वह स्टॉक मार्केट में रुपये निवेश कर काफी रिटर्न प्राप्त करती है। यदि वह स्टॉक मार्केट में इंवेस्ट करना चाहता है तो वह अच्छा प्रॉफिट करवा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर उक्त महिला ने उसे एक स्टॉक एनालिस्ट का मोबाइल नंबर देकर उससे बात करने को कहा। इसके बाद उक्त लोगों की बातों में आकर उसने दिसंबर माह तक करीब 1.12 करोड़ रुपये उनके द्वारा बताए खातों में भेज दिए। बाद में उसे उसके साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला।
शिकायत के आधार पर दादरी साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मंजीत महतो, अवदेश यादव, भावेश धवे, साजिद अली, शेख फरहान व विवेक कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जांच के दौरान पीड़ित के साथ हुए साइबर फ्रॉड की कुल राशि में से 4.59 लाख रुपये एक फर्म के खाते में जानी पाई गई। जिसके प्रोपराइटर का नाम आकाश अनुरागी मिला।
दादरी साइबर क्राइम थाना प्रभारी पीएसआई संदीप व उनकी टीम ने रविवार को परवेज विहार, मेरठ उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकाश अनुरागी को मेरठ से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed