सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Under the Haryana Sports Equipment Provision Scheme, sports equipment will be made available to Gram Panchayats and Municipal Bodies

Charkhi Dadri News: हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना के तहत ग्राम पंचायतों, नगर निकायों को उपलब्ध कराया जाएगा खेल का सामान

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 04 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Under the Haryana Sports Equipment Provision Scheme, sports equipment will be made available to Gram Panchayats and Municipal Bodies
विज्ञापन
चरखी दादरी। राज्य सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगर निकायों के युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने और उन्हें नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने के उद्देश्य से हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना 2025-26 शुरू की है।
Trending Videos

उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि इस योजना के तहत वॉलीबाल, फुटबाल, बास्केटबॉल, हैंडबाल, बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो, क्रिकेट, योग और वेटलिफ्टिंग जैसे खेलों के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार खेल सामान ग्राम पंचायतों व नगर निकायों को उपलब्ध कराया जाएगा। संबंधित ग्राम पंचायत व नगर निकाय अपनी आवश्यकता अनुसार चिह्नित खेलों के खेल सामान की मांग निर्धारित प्रोफार्मा में भरकर आगामी 31 मार्च तक जिला खेल कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। खेल सामग्री की मांग से संबंधित प्रोफार्मा जिला खेल कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी विष्णु भगवान ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक खेल के लिए पात्र खेल सामग्री की सूची सरकार द्वारा निर्धारित की गई है। वही ग्राम पंचायतें एवं नगर निकाय इस योजना के अंतर्गत पात्र होंगे, जिन्होंने पिछले दो वित्तीय वर्षों में उक्त खेल सामग्री प्राप्त नहीं की हो। उन्होंने सभी संबंधित पंचायतों एवं नगर निकायों से समयबद्ध रूप से मांग प्रेषित करने का आह्वान किया है, ताकि युवाओं को खेलों से जोड़ने की इस पहल को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके तथा उन्हें हर प्रकार के नशे से दूर रखा जा सके।

इन खेलों के लिए दिए जाएंगे यह खेल उपकरण

जिला खेल अधिकारी विष्णु भगवान ने बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न खेलों के लिए खेल सामान निर्धारित किया है। इसके तहत वॉलीबाल के लिए पोल स्थापित होने की स्थिति में 6 बाल व नेट, फुटबाल के लिए पोल स्थापित होने की स्थिति में 6 बाल व नेट, बास्केट बाल के लिए पोल स्थापित होने की स्थिति में 6 बाल, हैंडबाल के लिए पोल स्थापित होने की स्थिति में 6 बाल व नेट, बॉक्सिंग के लिए 6 पंचिंग बैग एवं 12 जोड़ी दस्ताने, कुश्ती के लिए निर्धारित साइज का कवर सहित मैट, जूडो के लिए निर्धारित साइज का कवर सहित मैट, क्रिकेट के लिए एक किट, योगा के लिए निर्धारित साइज का मैट व वैट लिफ्टिंग बारबैल्स (20 किलोग्राम), 2.5 किलोग्राम, पांच किलोग्राम, दस किलोग्राम, 15 किलोग्राम व 20 किलोग्राम का एक-एक जोड़ा वेट लिफ्टिंग प्लेट उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed