{"_id":"699b6564ce5cfa53450d7207","slug":"vikas-sangwan-was-honoured-by-khap-officials-by-wearing-a-turban-on-his-promotion-as-income-tax-commissioner-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-151835-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आयकर आयुक्त पदोन्नत होने पर विकास सांगवान को खाप पदाधिकारियों ने पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आयकर आयुक्त पदोन्नत होने पर विकास सांगवान को खाप पदाधिकारियों ने पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
पगड़ी पहनाकर विकास सांगवान को सम्मानित करते गणमान्य नागरिक।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहरवासी विकास सांगवान को आयकर आयुक्त पद पर पदोन्नत होने पर रविवार को उनका स्वागत किया। विकास सांगवान सबसे पहले अपने पैतृक गांव डोहकी पहुंच कर श्री हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और देश की उन्नति की कामना की। इसके बाद डोहकी कार्यालय में पहुंच कर उपस्थित ग्रामीणों, सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरे समाज के आशीर्वाद और विश्वास का परिणाम है।
इसके बाद गांव खेड़ी बूरा स्थित दादा सांगू धाम पर खाप सांगवान चालीस के प्रधान सोमबीर सांगवान, खाप फोगाट के प्रधान सुरेश फोगाट ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि विकास सांगवान की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
विकास सांगवान ने युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर प्रयास, अनुशासन और सकारात्मक सोच से ही बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश सेवा में अपना योगदान दें और अपने माता-पिता तथा क्षेत्र का नाम रोशन करें।
आयकर आयुक्त विकास सांगवान ने दादरी के स्वामी दयाल धाम और कस्बा बौंद कलां स्थित बाबा चांदू दास धाम में जाकर पूजा-अर्चना की और लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सभी को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की।
Trending Videos