सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   89-year-old Mohan Lal and 88-year-old Rajo Rani took the exam under Ullas

Fatehabad News: 89 साल के मोहन लाल व 88 साल की राजो रानी ने दी उल्लास के तहत परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 15 Mar 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
89-year-old Mohan Lal and 88-year-old Rajo Rani took the exam under Ullas
फतेहाबाद में परीक्षा देते हुए लर्नर स्त्रोत ​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग के नव भारत साक्षरता अभियान उल्लास के अंतर्गत रविवार को जिले भर में बड़ी परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए जिले में 250 केंद्र बनाए गए, जिसमें लगभग 62 प्रतिशत शिक्षार्थियों ने भाग लिया। सर्वे के दौरान जिले में 7800 निरक्षर व्यक्तियों की पहचान की गई थी। परीक्षा में कुल 4908 शिक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 1844 पुरुष और 3064 महिलाएं थीं।
Trending Videos


परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। 89 साल के मोहन लाल और 88 साल की राजो रानी भी इस कार्यक्रम में भाग लेकर साक्षरता का संदेश दिया। परीक्षा के अध्यक्ष उपायुक्त जबकि सदस्य सचिव जिला शिक्षा अधिकारी रहे। जिला नोडल अधिकारी रमेश कुमार, शिक्षा अधिकारी कार्यालय से पवन सागर और रमन कुक्कड़ ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षण के बाद ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने केंद्रों पर नाचकर खुशी मनाई। परीक्षा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय नोडल अधिकारी, विद्यालय प्रमुख, क्लस्टर प्रमुख, खंड शिक्षा अधिकारी और खंड नोडल अधिकारी प्रशिक्षित किए गए। इसके अलावा आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता, विद्यालय प्रबंधन समिति और ग्राम पंचायतों ने भी सहयोग प्रदान किया।

-

परीक्षा के बाद मोहन लाल बोले, अब कोई अनपढ़ नहीं कहेगा

परीक्षा देने वालों में 89 वर्षीय सबसे उम्रदराज मोहन लाल पुत्र बारू राम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढांड में परीक्षा दी। वहीं 88 वर्षीय भागो देवी पत्नी नारायण दास ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय हमजापुर में परीक्षा देकर साक्षर बनने की दिशा में कदम बढ़ाया। मोहनलाल ने कहा कि घर की परिस्थितियों के कारण पढ़ नहीं पाए लेकिन अब उन्हें कोई अनपढ़ नहीं कहेगा।

-

ये है उल्लास कार्यक्रम

नव भारत साक्षरता कार्यक्रम भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है। यह 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के उन लोगों को साक्षर बनाने के लिए है जो औपचारिक शिक्षा से वंचित रह गए। यह 2022 से 27 के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत कार्यात्मक साक्षरता और जीवन कौशल प्रदान करता है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य साक्षरता, बुनियादी शिक्षा, संख्यात्मकता, और डिजिटल साक्षरता का प्रसार करना है।

-

ये पहुंचे परीक्षा देने

खंड परीक्षार्थी

भट्टूकलां 397

फतेहाबाद 2352

भूना 560

रतिया 575

जाखल 636

टोहाना 388

-

जिले में उल्लास कार्यक्रम के तहत 62 फीसदी लर्नर ने परीक्षा दी है। परीक्षा को लेकर शिक्षार्थियों में काफी उत्साह रहा है। जिले में 250 केंद्रों पर ये परीक्षा ली गई है। जल्द ही विभाग की तरफ से परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

-रमेश कुमार, जिला नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed