Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
In Fatehabad, the Agarwal community has donated medicines to the Police Department for the treatment of drug victims.
{"_id":"69bbc3085cd7ac6c150fcae1","slug":"video-in-fatehabad-the-agarwal-community-has-donated-medicines-to-the-police-department-for-the-treatment-of-drug-victims-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में नशा पीड़ितों के उपचार के लिए अग्रवाल समाज ने पुलिस विभाग को दी दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में नशा पीड़ितों के उपचार के लिए अग्रवाल समाज ने पुलिस विभाग को दी दवाइयां
नशा पीड़ितों के उपचार के लिए अग्रवाल समाज आगे आया है। अग्रवाल समाज की तरफ से वीरवार को दवाइयां भेंट की गई।
एसपी सिद्वांत जैन ने बताया कि नशा मुक्ति टीम द्वारा लगातार नशे की लत में फंसे युवाओं से संपर्क कर उनका मनोबल बढ़ाया जा रहा है और उन्हें उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस अभियान के तहत अब तक सैकड़ों युवाओं को नशे से बाहर निकालकर उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया जा चुका है। इसी मुहिम से प्रेरित होकर अब सामाजिक संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। अग्रवाल समाज फतेहाबाद ने नशा पीड़ित युवाओं के उपचार के लिए सहयोग प्रदान किया। अग्रवाल समाज के प्रधान मनोज गर्ग ने बताया कि संस्था की ओर से पुलिस लाइन स्थित सभागार में करीब 30 हजार रुपये की होम्योपैथिक व एलोपैथिक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इन दवाइयों का उपयोग नशा पीड़ित युवाओं के उपचार और पुनर्वास में किया जाएगा।
कार्यक्रम में डीएसपी कुलवंत सिंह, नशा मुक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक सुन्दर लाल, संरक्षक वेद प्रकाश मंगल सहित समाज के कई पदाधिकारी और पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
-
अग्रवाल समाज की यह यह पहल समाज सेवा और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण है। नशा ग्रस्त युवाओं को दंड नहीं, बल्कि सहयोग और सही मार्गदर्शन की जरूरत है। अन्य सामाजिक संगठनों और नागरिकों से भी इस अभियान में भागीदारी करने की अपील है।
सिद्वांत जैन, एसपी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।