{"_id":"69bb62e954b87a62ef0fce84","slug":"video-angry-over-the-new-booking-rules-women-sp-leaders-staged-a-protest-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बुकिंग के नए नियम से नाराज महिला सपा नेताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुकिंग के नए नियम से नाराज महिला सपा नेताओं ने किया प्रदर्शन
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 08:13 AM IST
Link Copied
रसोई गैस सिलिंडर के 25 दिन में बुकिंग के नए नियम बनने से नाराज समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। नाराज कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस फैसले को तत्काल निरस्त किए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहीं प्रदेश सचिव दीपाली रायकवार, जिलाध्यक्ष मनीषा करोसिया समेत अन्य महिला नेताओं ने कहा कि सिलिंडर की बुकिंग अवधि बढ़ने से आम उपभोक्ता सबसे अधिक परेशान हैं। जिस परिवार में अधिक लोग हैं, वहां सिलिंडर इतने दिन नहीं चल पाता है। यह अवधि उन्होंने तत्काल घटाने की मांग की। महिला कार्यकर्ताओं ने मांग से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान नगर अध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव, रेखा यादव, सचिव रिंकी रायकवार, काजल यादव, जूही खान, वंदना कुशवाह समेत अन्य मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।