सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A political gathering was seen at the Daulatpuria family reception

सत्ता-विपक्ष का अनोखा मिलन: CM सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा दिखे एक साथ, प्रीतिभोज में राजनीतिक समागम

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 18 Feb 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार

इस कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, कृष्ण पंवार भी कार्यक्रम में अभिमन्यु दौलतपुरिया को आशीर्वाद देने पहुंचे। इसके अलावा पक्ष और विपक्ष के तकरीबन एक दर्जन से अधिक विधायक और पूर्व विधायक भी इस कार्यक्रम में पहुंचे।

A political gathering was seen at the Daulatpuria family reception
प्रतिभोज कार्यक्रम में राजनीतिक समागम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया के भतीजे अभिमन्यु दौलतपुरिया के विवाह को लेकर रखा गया प्रीतिभोज फतेहाबाद जिले का सबसे बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन में तब्दील हो गया। दौलतपुरिया परिवार को बधाई देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा विशेष रूप से फतेहाबाद पहुंचे। 
Trending Videos


बड़े नेता दिखे एक साथ 

भूना रोड पर आयोजित फाइव एकड़ रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के कई सांसद भी शामिल हुए। इनमें रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सिरसा सांसद कुमारी सैलजा, हिसार सांसद जयप्रकाश, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला व रणदीप सुरजेवाला शामिल रहे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, कृष्ण पंवार भी कार्यक्रम में अभिमन्यु दौलतपुरिया को आशीर्वाद देने पहुंचे। इसके अलावा पक्ष और विपक्ष के तकरीबन एक दर्जन से अधिक विधायक और पूर्व विधायक भी इस कार्यक्रम में पहुंचे। विधानसभा चुनाव में विधायक बलवान दौलतपुरिया के कट्टर प्रतिद्वंदी रहे पूर्व विधायक दुड़ाराम भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हेलीकॉप्टर से पहुंचे सीएम सैनी

प्रीतिभोज कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए सीएम नायब सैनी विशेष हेलीकॉप्टर से फतेहाबाद के पुलिस लाइन में पहुंचे जहां से वे सड़क मार्ग के जरिये कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। इससे पहले सुबह अचानक हुई बारिश से उनके आने पर संदेह जताया जा रहा था, लेकिन बाद में मौसम सही होने पर मुख्यमंत्री तय समय पर ही कार्यक्रम में पहुंचे।


मुख्यमंत्री नायब सैनी जिस समय कार्यक्रम में पहुंचे तो उस समय रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा पहले से वहां मौजूद थे। जिसके बाद दोनों नेताओं ने आपसी अभिवादन किया और एक साथ ही बैठे। दोनों में थोड़ी देर तक आपसी गुफ्तगू भी हुई। इसके बाद दोनों नेता एकसाथ भोजन कक्ष की ओर चले गए। थोड़ी देर के बाद कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भी पहुंचे। जिन्हें विधायक बलवान दौलतपुरिया खुद रिसीव करने आए और अपने साथ विशेष भोजन कक्ष में ले गए।

एक कक्ष में थे सीएम सैनी, पूर्व सीएम हुड्डा, तीन सांसद और एक दर्जन विधायक

विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया द्वारा आयोजित प्रीतिभोज कार्यक्रम के दौरान एक समय ऐसा भी आया कि जिसमें विशेष भोजन कक्ष में एक समय में सीएम नायब सैनी, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, सांसद दीपेंद्र, जयप्रकाश और सुभाष बराला एक साथ थे। इस दौरान उनके साथ सत्ता और विपक्ष के एक दर्जन विधायक भी मौजूद रहे। हालांकि बाद में सांसद दीपेंद्र हुड्डा अन्य व्यस्तताओं के चलते कार्यक्रम से निकल गए और उनके जाने के दस मिनट बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी और सांसद बराला भी रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed