{"_id":"6995aa8c503e26d50c0daf57","slug":"video-senior-leaders-of-haryana-arrived-to-attend-the-banquet-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: प्रीतिभोज कार्यक्रम में शिरतक करने पहुंचे हरियाणा के बड़े नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: प्रीतिभोज कार्यक्रम में शिरतक करने पहुंचे हरियाणा के बड़े नेता
विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया के भतीजे अभिमन्यु दौलतपुरिया के विवाह को लेकर रखा गया प्रीतिभोज फतेहाबाद जिले का सबसे बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन में तब्दील हो गया। दौलतपुरिया परिवार को बधाई देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा विशेष रूप से फतेहाबाद पहुंचे।
भूना रोड पर आयोजित फाइव एकड़ रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के कई सांसद भी शामिल हुए। इनमें रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सिरसा सांसद कुमारी सैलजा, हिसार सांसद जयप्रकाश, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला व रणदीप सुरजेवाला शामिल रहे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, कृष्ण पंवार भी कार्यक्रम में अभिमन्यु दौलतपुरिया को आशीर्वाद देने पहुंचे। इसके अलावा पक्ष और विपक्ष के तकरीबन एक दर्जन से अधिक विधायक और पूर्व विधायक भी इस कार्यक्रम में पहुंचे। विधानसभा चुनाव में विधायक बलवान दौलतपुरिया के कट्टर प्रतिद्वंदी रहे पूर्व विधायक दुड़ाराम भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे।
प्रीतिभोज कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए सीएम नायब सैनी विशेष हेलीकॉप्टर से फतेहाबाद के पुलिस लाइन में पहुंचे जहां से वे सड़क मार्ग के जरिये कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। इससे पहले सुबह अचानक हुई बारिश से उनके आने पर संदेह जताया जा रहा था, लेकिन बाद में मौसम सही होने पर मुख्यमंत्री तय समय पर ही कार्यक्रम में पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।