Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lalitpur News
›
A grand Kalash Yatra started from Hazariya Mahadev with great fanfare, Pran Pratishtha is on 20th February at Maa Shabari Dham.
{"_id":"699549e17c8a5b8f6a09eedf","slug":"video-a-grand-kalash-yatra-started-from-hazariya-mahadev-with-great-fanfare-pran-pratishtha-is-on-20th-february-at-maa-shabari-dham-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"हजारिया महादेव से गाजे बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, 20 फरवरी को है मां शबरी धाम में प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारिया महादेव से गाजे बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, 20 फरवरी को है मां शबरी धाम में प्राण प्रतिष्ठा
तालबेहट विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा खांदी के मजरा टेकरी स्थित मां शबरी धाम में होने जा रही मां शबरी की प्राण प्रतिष्ठा के पहले दिन मंगलवार को हजारिया महादेव मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकली। जिसका नगर में जगह जगह जोरदार स्वागत हुआ। टेकरी स्थित मां शबरी वनवासी छात्रावास के समीप नव निर्मित मां शबरी धाम में हो रही प्राण प्रतिष्ठा के पहले दिन मंगलवार को हजारिया महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं का जुटना सुबह से शुरू हो गया था। दोपहर में विशाल शोभायात्रा निकली, जिसमें सबसे आगे केसरिया वस्त्र पहने हाथों में ध्वज लिए युवाओं की टोलिया चल रही थी। इसके बाद भारत माता सहित विभिन्न महापुरुषों की आकर्षक झाकियां और भगवान के स्वरूप बग्गी एवं रथ में चल रहे थे। सबसे पीछें मंगलगान करती सैकड़ों महिलाओं की सिर पर कलश लिए चल रही थी।
ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयघोषों के बीच आसपास का वातावरण भक्तिमय रंग से सरावोर नजर आ रहा था। शोभायात्रा में“जय श्रीराम” के उद्घोष गूंजते रहे। शोभायात्रा रानीपुरा, पेट्रोल पंप, रामलीला मैदान, बस स्टैंड , सीओ कार्यालय से होती हुई टेकरी स्थित वनवासी छात्रावास पहंची।जहां विधि-विधान के साथ कलश यात्रा का समापन किया गया। बताते चले कि चार दिवसीय कार्यक्रम में 18 और 19 फरवरी को सुबह आठ बजे से मां शबरी धाम में विभिंन धार्मिक अनुष्ठान होगे। 20 फरवरी दोपहर 1 बजे प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं महाभण्डारा का आयोजन होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।