फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   6,969 quintals of moong procured at 36 cooperative procurement centers.

Lalitpur News: सहकारिता के 36 खरीद केंद्रों पर हुई 6,969 क्विंटल मूंग की खरीद

Sat, 01 Aug 2026 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
6,969 quintals of moong procured at 36 cooperative procurement centers.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में रबी के सीजन की मूंग की खरीद के लिए सहकारिता के अंतर्गत 36 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इनमें अब तक 6,969 क्विंटल मूंग की खरीद हो गई है। जबकि अभी खरीद शुरू हुए लगभग एक सप्ताह ही हुआ है। ऐसे में अब किसान रबी के सीजन में उत्पादित होने वाली मूंग को सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचने पहुंच रहे हैं।

जिले में रबी के सीजन की फसल के अंतर्गत उत्पादित मूंग की सरकारी खरीद के लिए 44 खरीद क्रय बनाए गए हैं, इनमें क्रय एजेंसी पीसीयू के 14 क्रय केंद्रों पर अब तक 2,729 क्विंटल मूंग की खरीद की गई है। इसी प्रकार जैफेड के दस खरीद केंद्रों पर अब तक 1,451.5 क्विंटल और यूपीएसएस के 12 खरीद केंद्रों पर अब तक 2,589 क्विंटल मूंग की खरीद की गई है। इस प्रकार अब तक 36 खरीद केंद्रों पर कुल 6,969.5 क्विंटल मूंग की खरीद हो गई है। मूंग की खरीद के लिए इस बार एमएसपी 8,780 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। इस प्रकार अब तक हुई कुल खरीद का मूल्य लगभग 6 करोड़ 11 लाख, 92 हजार, 210 रुपये हैं। वहीं अपर जिलाधिकारी और आठ अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा खरीद केंद्रों पर मूंग की खरीद का मौके पर पहुंचकर सत्यापन पर किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर टीमें बनाई गई हैं। एआर को-ऑपरेटिव अर्विन मेहर सिंह ने बताया कि सहकारिता विभाग के अंतर्गत क्रय एजेंसियों के माध्यम से 44 खरीद केंद्र खोले गए हैं, इनमें तीन क्रय एजेंसियों के अंतर्गत 36 केंद्रों पर अब तक 6,969.5 क्विंटल खरीद हो गई है, जबकि अभी खरीद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed