फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ghanshyam Yadav murder case: Car used in the attack found in Chanderi, MP.

घनश्याम यादव हत्याकांड : एमपी के चंदेरी में मिली हमले में प्रयुक्त कार

Sat, 01 Aug 2026 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Ghanshyam Yadav murder case: Car used in the attack found in Chanderi, MP.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। 28 जुलाई को बुढ़वार रोड पर एकराय होकर कृष्णपाल यादव उसकी मां गुड्डी और पिता घनश्याम यादव पर एकराय होकर लाठी-डंडों, सरियों से हमला कर दिया था। जिसमें घनश्याम यादव की झांसी में मौत हो गई थी। पुलिस की चार टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश के चंदेरी थाना क्षेत्र में हमले के दौरान प्रयुक्त की गई कार को पुलिस टीमों ने लावारिस हालत में खड़ा हुआ बरामद किया। इसके बाद पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश देने में जुटी हुई है।
शहर के मोहल्ला सिद्धनपुरा निवासी कृष्णपाल 28 जुलाई की सुबह करीब 9:30 बजे बुढ़वार रोड स्थित आईटीआई कॉलेज के पास पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने गया था। आरोप है कि इसी दौरान इंदल सिंह यादव अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर लाठी-डंडों, सरियों से हमला कर दिया था। पुत्र पर हमला होने की सूचना मिलने पर उसका पिता 60 वर्षीय घनश्याम यादव और मां गुड्डी यादव मौके पर जा रहे थे तो रास्ते में हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया था और मौके से फरार हो गए थे। तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया था। यहां से तीनों को झांसी रेफर कर दिया गया था। यहां घायल घनश्याम यादव की मौत हो गई थी। पुलिस ने आधा दर्जन के करीब आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

एसपी संजीव वाजपेयी ने हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए सीओ सदर अजय कुमार के नेतृत्व में चार टीमें गठित की थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed