{"_id":"6a6d0acdbdcbfb250207e401","slug":"cause-of-death-not-revealed-in-post-mortem-viscera-preserved-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-160494-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पोस्टमार्टम में नहीं खुला मौत का राज, विसरा किया सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पोस्टमार्टम में नहीं खुला मौत का राज, विसरा किया सुरक्षित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बंद कमरे के अंदर चारपाई पर सड़ी-गली अवस्था में मिले ग्राम उमरिया निवासी रामनरेश की मौत कारण पोस्टमार्टम में भी स्पष्ट नहीं हो सका। मौत का सही कारण जानने के लिए विसरा को सुरक्षित रखकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
शहर के मोहल्ला अजीतापुरा में स्थित मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे के अंदर बृहस्पतिवार को रामनरेश शर्मा का शव सड़ी गली अवस्था में मिला था। वह करीब आठ साल से यहां पर किराए के कमरे में रहता था और बोरिंग मशीन पर काम करता था। मृतक के भाई बबलू ने मौत का कारण अज्ञात बताया था। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। लेकिन पोस्टमार्टम में भी उसकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। इस कारण से उसका विसरा सुरक्षित करके जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अब बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही रामनरेश की मौत का सही कारण का पता चलेगा।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। हालांकि हार्ट अटैक से मौत की संभावना है।