फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Interstate thief arrested in police encounter; two fled the scene.

Lalitpur News: पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, दो मौके से भागे

Sat, 01 Aug 2026 02:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Interstate thief arrested in police encounter; two fled the scene.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ललितपुर। महरौनी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से दो माह पहले बाइक की डिग्गी से चोरी किए गए 2.23 लाख रुपये, एक तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, 29 मई को महरौनी कस्बे स्थित सेंट्रल बैंक से सात लाख रुपये निकालकर लौट रहे ग्राम पड़वा निवासी तेज सिंह की बाइक की डिग्गी से रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह के नेतृत्व में चार टीमें गठित की गई थीं। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच की, जिसमें मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के थाना बोडा क्षेत्र के ग्राम कड़िया सांसी निवासी सोनू धापनी का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि सोनू धापनी ग्राम चढ़रऊ के पास अपने दो साथियों के साथ मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सोनू धापनी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दोनों साथी भाग निकले। तलाशी में आरोपी के पास से चोरी के 2,23,560 रुपये, घटना में प्रयुक्त बाइक, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उनका गिरोह सीधे-सादे लोगों को निशाना बनाकर मौका मिलने पर रुपये, गहने और अन्य सामान चोरी करता है। 29 मई को भी उन्होंने सेंट्रल बैंक से रुपये निकालकर निकले व्यक्ति का पीछा किया और तहसील के पास बाइक की डिग्गी से रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया था। चोरी की रकम गिरोह के सदस्यों में बांट ली गई थी। बरामद रुपये उसके हिस्से के हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
यह थी घटना

ग्राम पड़वा निवासी तेज सिंह ने 29 मई को महरौनी स्थित सेंट्रल बैंक से अपने खाते से सात लाख रुपये निकाले थे। उन्होंने रुपयों से भरा बैग बाइक की डिग्गी में रखकर ललितपुर के लिए प्रस्थान किया। सजनाम पुल से आगे और ग्राम छिल्ला से पहले जब उन्होंने बाइक रोकी तो डिग्गी खुली मिली और रुपयों से भरा बैग गायब था। काफी तलाश के बाद भी बैग नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

---------------------
दो माह पहले बाइक की डिग्गी से रुपये चोरी करने वाले अंतरराज्यीय आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 2.23 लाख रुपये, तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
— कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed