{"_id":"6994a02eeb20ea1e950434c2","slug":"video-entrepreneurs-worried-due-to-lack-of-road-in-sector-17a-of-faridabad-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद के सेक्टर 17ए में सड़क न होने से उद्यमी परेशान, व्यापार पर पड़ रहा बुरा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद के सेक्टर 17ए में सड़क न होने से उद्यमी परेशान, व्यापार पर पड़ रहा बुरा असर
राहुल तिवारी
Updated Tue, 17 Feb 2026 10:36 PM IST
Link Copied
फरीदाबाद शहर के प्रमुख औद्योगिक केंद्र सेक्टर 17ए में सड़क ना बनने से उद्यमी बेहद परेशान हैं। औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के अभाव, विशेषकर सड़कों के अस्तित्व में न होने के कारण यहां के व्यवसायियों को भारी आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय उद्यमियों का कहना है कि सड़क ना बनी होने के कारण कारण कच्चा माल लाने और तैयार माल भेजने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है। लोडिंग वाहनों के पलटने का डर हमेशा बना रहता है, जिससे न केवल माल का नुकसान होता है बल्कि श्रमिकों की सुरक्षा भी खतरे में रहती है। ऊबड़-खाबड़ रास्तों के कारण वाहनों का मेंटेनेंस खर्च भी दोगुना हो गया है।
नितिन नाम के एक उद्यमी ने कहा कि इसका असर व्यापार पर बेहद बुरी तरह से पड़ रहा है विदेशी और अन्य राज्यों के क्लाइंट खराब रास्तों के कारण फैक्ट्री आने से कतराते हैं। रघु नाम के एक अन्य उद्यमी ने कहा कि बारिश में जलभराव की बहुत समस्या रहती है। हल्की बारिश में भी सड़कें तालाब बन जाती हैं, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो जाता है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रशासन को कई बार लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। यदि जल्द ही सड़कों का निर्माण नहीं शुरू हुआ, तो उद्यमी कामकाज बंद कर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।