{"_id":"6994515e763581cc4203e816","slug":"video-district-child-protection-unit-organized-a-training-camp-in-hardaspura-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा: जिला बाल संरक्षण इकाई ने हरदासपुरा में किया प्रशिक्षण शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: जिला बाल संरक्षण इकाई ने हरदासपुरा में किया प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से खंड समिति सभागार हरदासपुरा में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर व कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस शिविर में बाल संरक्षण अधिकारी रिंकू शर्मा ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को जागरूक किया। इसके बाद पुलिस विभाग से आए रिसोर्स पर्सन डीएसपी बलदेव दत्त ने पोक्सो एक्ट 2012 किशोर न्याय अधिनियम के तहत एसजेपीयू इकाई की कार्यप्रणाली तथा पुलिस की भूमिका के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसके बाद जिला विधिक सेवाएं से अधिवक्ता अनुराग ने जिला चंबा में जरूरतमंद लोगों का बच्चों को मुफ्त में मिलने वाली कानूनी सहायता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके साथ कार्यक्रम में विधिक सेवाएं से आए मुख्य अधिवक्ता डीपी मल्होत्रा ने किशोर न्याय अधिनियम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और विभिन्न प्रावधानों का व्याख्यान किया। शिविर में डॉ. करण हितैषी ने मेंटल हेल्थ, नशे से पढ़ने वाले बुरे प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी और युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।