{"_id":"6993fd9c5edaa90831055dae","slug":"video-mandi-the-new-seating-arrangement-for-the-deities-at-the-paddal-was-appreciated-by-the-workers-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: पड्डल में देवी देवताओं के बैठने की नई व्यवस्था को कारदारों ने सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: पड्डल में देवी देवताओं के बैठने की नई व्यवस्था को कारदारों ने सराहा
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में देवी देवताओं के बैठने वाले स्थल की नई व्यवस्था का कारदारों ने सराहना की है। कारदारों का कहना है कि शिक्षण संस्थानों में इस तरह के आयोजन करने से पहले कई तरह की औपचारिकताओं को पूरा करना पड़ता है। कारदारों ने प्रशासन के इस बदलाव की सराहना की है। कारदार देवता मार्कडेंय व देव घटोत्कच संतोष कुमार ने कहा कि व्यवस्था बहुत अच्छी है। शिक्षण संस्थानों में इस तरह के आयोजन भविष्य में संभव नहीं है। भविष्य में भी ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। क्योंकि प्रशासन को इस तरह के आयोजनों को करवाने के लिए हाई कोर्ट से परमिशन लेना पड़ती है। देवलुओं के साथ साथ दर्शन करने वालों के लिए यह अच्छा है। दिले राम भंडारी देव छांजणू ने कहा कि आज से पहले देवी देवताओं को राजकीय वल्लभ महाविद्यालय परिसर में बिठाया जाता था, लेकिन पहली बार पड्डल में देवी देवताओं के लिए की गई व्यवस्था अच्छी है। जलेब वाले दिनों में हालांकि अधिक भीड़ हो सकती है लेकिन अन्य दिनों में उम्मीद है कि श्रद्धालु आराम से देवी देवताओं के दर्शन कर सकेंगे। वहीं, गूर श्री देव माहूंनाग डिकपाल शास्त्री ने कहा कि पड्डल में अभी सुंदर स्थान लग रहा है। तिरपाल बिछाए हैं। टैंट की व्यवस्था की है। नई व्यवस्था सराहनीय है। उपायुक्त अपूर्व देवगन व सर्व देवता सेवा समिति इसके लिए बधाई की पात्र है। देवता के नाम की दो-दो पट्टिकाएं होने से श्रद्धालुओं में असमंजस है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।