{"_id":"699337e778047a2bf900817c","slug":"video-sloganeering-in-collectorate-for-not-accepting-memorandum-against-ugc-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यूजीसी के विरोध में ज्ञापन न लेने पर कलेक्ट्रेट में नारेबाजी, क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारियों ने किया हनुमान चालीसा पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यूजीसी के विरोध में ज्ञापन न लेने पर कलेक्ट्रेट में नारेबाजी, क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारियों ने किया हनुमान चालीसा पाठ
मथुरा में यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज समन्वय समिति के पदाधिकारी व क्षत्रिय करणी सेना के कार्यकर्ता प्रर्दशन करते हुए कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे। इस बीच जिलाधिकारी कार्यालय से बिना ज्ञापन लिए चले गए। इसके विरोध में करणी सेना के कार्यकताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा व रामचरित मानस का पाठ किया। जिलाधिकारी के विरोध में नारेबाजी की। लगभग 30 मिनट बाद मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे तब जाकर करणी सेना ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में किन्नर समुदाय भी शामिल रहा। समिति के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर जोरदार विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यूजीसी पूरी तरह असंवैधानिक और भेदभावपूर्ण हैं, जिससे सामान्य एवं अनारक्षित वर्ग के अधिकारों का हनन हो रहा है। करणी सेना ने बताया कि 8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में यूजीसी रोल बैक महाआंदोलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।