{"_id":"699402236eca38487a0a40ab","slug":"video-policeman-killed-in-car-bike-collision-in-amritsar-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में कार-बाइक की टक्कर में पुलिसकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में कार-बाइक की टक्कर में पुलिसकर्मी की मौत
अमृतसर में कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान नरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस में तैनात थे और ड्यूटी जॉइन करने के लिए घर से निकले थे।
जानकारी के अनुसार नरेंद्र सिंह मोटरसाइकिल से अमृतसर रेलवे स्टेशन जा रहे थे, जहां से उन्हें ट्रेन पकड़कर लुधियाना पहुंचना था। रास्ते में तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है और हादसे की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।