Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bahraich News
›
VIDEO: कबाड़ी की दुकान पर ट्रक से बरामद हुईं सरकारी किताबें, मुरादाबाद ट्रांसपोर्ट का ट्रक पुलिस ने कब्जे में लिया
{"_id":"699450d9a911abd436074adb","slug":"video-video-kabugdha-ka-thakana-para-taraka-sa-bramatha-haii-sarakara-katab-marathabtha-tarasaparata-ka-taraka-palsa-na-kabja-ma-lya-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कबाड़ी की दुकान पर ट्रक से बरामद हुईं सरकारी किताबें, मुरादाबाद ट्रांसपोर्ट का ट्रक पुलिस ने कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कबाड़ी की दुकान पर ट्रक से बरामद हुईं सरकारी किताबें, मुरादाबाद ट्रांसपोर्ट का ट्रक पुलिस ने कब्जे में लिया
बहराइच। सर्व शिक्षा अभियान की व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए मंगलवार को शहर से सटे मेटकहा मोड़ के पास एक कबाड़ी की दुकान से सरकारी पुस्तकें बरामद की गईं। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क वितरित की जाने वाली वर्ष 2026-27 सत्र की किताबें एक ट्रक में लदी मिलीं। इन पुस्तकों को कबाड़ के भाव में बेंचने के लिए लाया गया था।
कबाड़ी के दुकान पर सरकारी पुस्तकों से भरी ट्रक पहुंचने की जानकारी मिलने पर जिलााधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। बरामद ट्रक संख्या यूपी 21 एफटी 8485 मुरादाबाद ट्रांसपोर्ट का बताया जा रहा है।
जिलााधिकारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया सभी पुस्तकें वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रतीत हो रही हैं। हालांकि ये किताबें कहां से लाई गईं, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस के पहुंचने पर कबाड़ी दिलशाद और ट्रक चालक दोनों मौके से भाग निकले। रामगांव पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक को सीज कर दिया है।
जिले के भंडार गृह में सुरक्षित हैं पुस्तकें
बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि जिले के परिषदीय विद्यालयों के लिए आई सभी पुस्तकें भंडार गृह में सुरक्षित रखी गई हैं। ऐसे में कबाड़ी की दुकान पर मिली किताबें कहां से आईं, इसकी गहन जांच की जा रही है। चूंकि ट्रक मुरादाबाद का है, इसलिए आसपास के जनपदों से भी संपर्क किया जा रहा है।
जांच के लिए गठित हुई कमेटी
जिलााधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि एहतियातन पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।