सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Mohsin Naqvi and Asim Munir planning To Assassinate Imran Khan? Sisters Allege Threats From PCB and army chief

क्या इमरान खान की हत्या की साजिश?: बहनों का आरोप- नकवी दे रहे धमकी, आसिम मुनीर भी रास्ते से हटाने की ताक में

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 18 Feb 2026 02:03 PM IST
विज्ञापन
सार

इमरान खान की सेहत और सुरक्षा को लेकर विवाद गहरा गया है। बहनों ने आसिम मुनीर और मोहसिन नकवी पर साजिश व धमकी के आरोप लगाए। 14 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने बेहतर इलाज की मांग की, जबकि परिवार ने सरकारी मेडिकल रिपोर्ट खारिज कर निजी इलाज पर जोर दिया।

Mohsin Naqvi and Asim Munir planning To Assassinate Imran Khan? Sisters Allege Threats From PCB and army chief
इमरान खान के हत्या की साजिश रच रहे मुनीर और नकवी? - फोटो : ANI/PTI
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और देश को 1992 वनडे विश्वकप जिताने वाले पूर्व कप्तान इमरान खान इन दिनों चर्चा में हैं।  दुनिया भर के 14 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर जेल में बंद इमरान खान के जल्द से जल्द और बेहतर इलाज मुहैया कराने की मांग की थी। हालांकि, इस पर पाकिस्तान सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह पूरा मामला रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद इमरान खान की कथित मेडिकल इमरजेंसी के बीच सामने आया है।
Trending Videos


इसी कड़ी में इमरान खान की बहनों ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर और उनके लोग इमरान को जेल में मारने की साजिश रच रहे हैं। इमरान खान की बहने डॉ. उजमा खान और अलीमा खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि पाकिस्तानी सरकार और सैन्य नेतृत्व की ओर से इमरान खान को हिरासत में खत्म करने की साजिश रची जा रही। दोनों बहनों ने आसिम मुनीर के अलावा पाकिस्तान के गृह मंत्री और पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी का भी नाम लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Mohsin Naqvi and Asim Munir planning To Assassinate Imran Khan? Sisters Allege Threats From PCB and army chief
इमरान खान और उनकी बहनें उजमा और अलीमा - फोटो : ANI/Youtube grab
'इन्होंने मुझे मारने की योजना बना ली है'
उजमा खान ने बताया कि उन्होंने हाल ही में इमरान खान से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान इमरान ने उनसे साफ शब्दों में कहा, 'ये लोग मुझे मार देंगे। इन्होंने मुझे खत्म करने की योजना बना ली है।' बहनों ने मौजूदा सत्ता व्यवस्था को 'आसिम मुनीर शासन' करार देते हुए कहा कि उनके भाई की जान को गंभीर खतरा है।

Mohsin Naqvi and Asim Munir planning To Assassinate Imran Khan? Sisters Allege Threats From PCB and army chief
नकवी, इमरान और आसिम मुनीर - फोटो : ANI
सेहत को लेकर बढ़ी चिंता
अलीमा खान ने बताया कि इमरान खान की आंखों की सेहत तेजी से बिगड़ रही है और उन्हें अपने भरोसेमंद डॉक्टरों से मिलने नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि उनके भाई को चिकित्सा सुविधा देने में लापरवाही बरती जा रही है। उनकी मेडिकल रिपोर्ट पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में भी पेश की जा चुकी है, जिसमें एक आंख की दृष्टि में गंभीर कमी का जिक्र है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान की दाहिनी आंख की 85 प्रतिशत रोशनी जा चुकी है। दिसंबर 2025 में उनके बेटे सुलेमान ने कहा था, 'वह एक बहुत छोटी कोठरी में हैं, जिसे डेथ सेल कहा जाता है।' इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। 2022 में सत्ता से हटाए जाने के बाद उन पर भ्रष्टाचार के कई मामले दर्ज हुए। दिसंबर 2025 में उन्हें 31 साल की सजा सुनाई गई।

Mohsin Naqvi and Asim Munir planning To Assassinate Imran Khan? Sisters Allege Threats From PCB and army chief
आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ - फोटो : ANI
सरकारी मेडिकल टीम पर अविश्वास
इमरान खान के परिवार ने सरकार द्वारा नियुक्त मेडिकल टीम की रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है। परिवार की मांग है कि उनका इलाज उनके निजी डॉक्टर डॉ. आसिम और डॉ. फैसल से कराया जाए। अलीमा खान ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा, 'आप जेल में डॉक्टरों की एक टीम भेजकर हमसे उसकी रिपोर्ट स्वीकार करने को कहें, लेकिन ऐसा होगा नहीं।' परिवार ने स्पष्ट किया कि इमरान खान को इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में स्थानांतरित किया जाए, जहां उनका इलाज उनके अपने डॉक्टरों और परिवार की मौजूदगी में हो सके।

Mohsin Naqvi and Asim Munir planning To Assassinate Imran Khan? Sisters Allege Threats From PCB and army chief
इमरान खान और उनकी बहनें उजमा और अलीमा - फोटो : ANI/Youtube grab
परिवार को भी मिल रहीं धमकियां
इमरान खान की बहनों ने यह भी आरोप लगाया कि सच बोलने के कारण उन्हें व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाया जा रहा है। उजमा खान ने दावा किया कि मोहसिन नकवी हमारे परिवार को भी धमका रहे हैं। उजमा और आलीमा के इन आरोपों ने पाकिस्तान की राजनीति में नया भूचाल ला दिया है। फिलहाल सरकार या सैन्य नेतृत्व की ओर से इन दावों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने बुधवार को उनके स्वास्थ्य, खासकर आंखों की रोशनी को लेकर चिंता के बीच अपना विरोध तेज कर दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंजाब प्रांत और खैबर पख्तूनख्वा को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग को जाम कर दिया और इस्लामाबाद में संसद के पास धरना दिया। 

Mohsin Naqvi and Asim Munir planning To Assassinate Imran Khan? Sisters Allege Threats From PCB and army chief
कराची में विरोध प्रदर्शन: जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों ने नारे लगाए। - फोटो : Twitter
14 पूर्व कप्तानों ने की थी यह मांग
इससे पहले मंगलवार को 73 वर्षीय इमरान की बिगड़ती सेहत की खबरों के बीच दुनिया के 14 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को एक संयुक्त पत्र लिखकर उन्हें तत्काल और उचित चिकित्सा सुविधा देने की मांग की है। हालांकि, आश्चर्य की बात तो यह है कि इस लिस्ट में एक भी पाकिस्तानी कप्तान नहीं है। इन 14 पूर्व कप्तानों में भारत के महान सुनील गावस्कर और कपिल देव भी शामिल हैं। 

Mohsin Naqvi and Asim Munir planning To Assassinate Imran Khan? Sisters Allege Threats From PCB and army chief
पूर्व कप्तानों ने शहबाज सरकार से इमरान का इलाज कराने की अपील की है - फोटो : ANI
किन-किन दिग्गजों ने किए हस्ताक्षर?
इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में भारत के सुनील गावस्कर और कपिल देव के अलावा ग्रेग चैपल, बेलिंडा क्लार्क, माइकल एथरटन, नासिर हुसैन, इयान चैपल, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रियरले, डेविड गावर, किम ह्यूज, क्लाइव लॉयड, स्टीव वॉ और जॉन राइट शामिल हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इस सूची में किसी भी पूर्व पाकिस्तानी कप्तान का नाम नहीं है।  

पत्र में क्या कहा गया?
पत्र में पूर्व कप्तानों ने लिखा है, 'हम, अपने-अपने देशों की राष्ट्रीय क्रिकेट टीमों के पूर्व कप्तान, इमरान खान की हिरासत और उनके साथ हो रहे व्यवहार को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हैं। इमरान खान विश्व क्रिकेट के महानतम ऑलराउंडरों और कप्तान में से एक रहे हैं। उन्होंने 1992 विश्व कप में पाकिस्तान को ऐतिहासिक जीत दिलाई, जो खेल भावना और नेतृत्व का प्रतीक थी।' आगे कहा गया, 'हालिया रिपोर्टों में उनकी सेहत, खासकर दृष्टि कमजोर होने की खबरें बेहद चिंताजनक हैं। हम पाकिस्तान सरकार से आग्रह करते हैं कि उन्हें तत्काल, पर्याप्त और विशेषज्ञ चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, हिरासत की स्थिति मानवीय और गरिमापूर्ण होनी चाहिए।'

Mohsin Naqvi and Asim Munir planning To Assassinate Imran Khan? Sisters Allege Threats From PCB and army chief
इमरान खान, कपिल देव और सुनील गावस्कर - फोटो : ANI
खेल से परे एक अपील
पत्र के अंत में लिखा गया है, 'क्रिकेट हमेशा देशों के बीच एक ब्रिज (सेतु) का काम करता रहा है। प्रतिद्वंद्विता पिच तक सीमित रहती है, सम्मान हमेशा कायम रहता है। हम यह अपील खेल भावना और मानवीय मूल्यों के तहत कर रहे हैं, किसी कानूनी प्रक्रिया में हस्तक्षेप के उद्देश्य से नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed