{"_id":"69956831e7c4dcf03e0bb8af","slug":"jammu-and-kashmir-in-ranji-trophy-final-for-first-time-defeating-bengal-shami-overshadowed-by-auqib-nabi-dar-2026-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी: बंगाल को हराकर जम्मू-कश्मीर पहली बार फाइनल में, शमी के 9 विकेट पर भारी पड़ी आकिब की घातक गेंदबाजी","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
रणजी ट्रॉफी: बंगाल को हराकर जम्मू-कश्मीर पहली बार फाइनल में, शमी के 9 विकेट पर भारी पड़ी आकिब की घातक गेंदबाजी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कल्याणी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:52 PM IST
विज्ञापन
सार
पहली पारी में आठ विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी को दूसरी पारी में सिर्फ एक विकेट मिला। उनपर जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी डार भारी पड़े। आकिब ने पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में चार विकेट झटके। आकिब को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
आकिब डार और मोहम्मद शमी
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। सेमीफाइनल में बंगाल जैसी मजबूत टीम को छह विकेट से हराकर जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है। कल्याणी के बंगाल क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में जम्मू-कश्मीर को बंगाल के खिलाफ जीत के लिए 126 रन की जरूरत थी।
Trending Videos
आकिब की घातक गेंदबाजी
जम्मू-कश्मीर ने चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। पहली पारी में आठ विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी को दूसरी पारी में सिर्फ एक विकेट मिला। उनपर जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी डार भारी पड़े। आकिब ने पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में चार विकेट झटके। इसके अलावा आकिब नबी डार ने पहली पारी में महत्वपूर्ण 42 रन भी बनाए थे।
जम्मू-कश्मीर ने चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। पहली पारी में आठ विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी को दूसरी पारी में सिर्फ एक विकेट मिला। उनपर जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी डार भारी पड़े। आकिब ने पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में चार विकेट झटके। इसके अलावा आकिब नबी डार ने पहली पारी में महत्वपूर्ण 42 रन भी बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीत के बाद जम्मू कश्मीर की टीम
- फोटो : IANS
मैच में क्या हुआ?
- मैच पर नजर डालें तो जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। बंगाल की टीम ने सुदीप कुमार के 146, कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन के 49, शहबाज अहमद के 42 और सुमंता गु्प्ता के 39 रन की बदौलत पहली पारी में 328 रन बनाए थे। जम्मू-कश्मीर के लिए पहली पारी में आकिब नबी डार ने पांच, सुनील कुमार ने तीन, जबकि युदवीर सिंह और आबिद मुश्ताक ने एक-एक विकेट लिए।
- जम्मू-कश्मीर की पहली पारी 302 रन पर सिमटी थी। अब्दुल समद ने सर्वाधिक 82 रन बनाए थे। कप्तान पारस डोगरा ने 58, और आकिब नबी डार ने 42 रन बनाए थे। युद्धवीर सिंह ने भी 22 रन की पारी खेली थी। बंगाल के लिए मोहम्मद शमी ने आठ और मुकेश कुमार ने दो विकेट लिए थे।
- पहली पारी में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 26 रन की महत्वपूर्ण बढ़त लेने वाली बंगाल की टीम दूसरी पारी में महज 99 रन पर सिमट गई। जम्मू-कश्मीर के लिए आकिब नबी और सुनील कुमार ने चार-चार विकेट लिए, जबकि आबिद मुश्ताक ने दो विकेट लिए।
- जीत के लिए 126 रन के लक्ष्य को जम्मू-कश्मीर ने छह विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। वंशराज शर्मा 43 और अब्दुल समद 30 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच 55 रन की नाबाद साझेदारी हुई। मैच में नौ विकेट लेने के साथ 42 रन बनाने वाले जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी प्लेयर ऑफ द मैच रहे।