सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket Australia is exploring the possibility of staging a Big Bash League match in India next season

BBL: बिग बैश लीग का एक मुकाबला भारत में कराने पर हो रहा विचार? क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया क्यों बना रहा है योजना

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 17 Feb 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
सार

बीबीएल के अगले सत्र में टूर्नामेंट का एक मैच भारत में कराए जाने की चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि इसके लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीनियर अधिकारियों ने भारत का दौरा भी किया है।

Cricket Australia is exploring the possibility of staging a Big Bash League match in India next season
बीबीएल - फोटो : BBL
विज्ञापन

विस्तार

विश्व कप सहित कई बड़े टूर्नामेंट्स की मेजबानी कर चुके भारत में अब ऑस्ट्रेलिया की फ्रेंचाइजी टी20 लीग बिश बिश लीग (बीबीएल) का मैच आयोजित किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बीबीएल के अगले सत्र में एक मुकाबला भारत में आयोजित करने पर विचार कर रहा है। दरअसल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नजर भारत के आकर्षक और मुनाफे वाले बाजार में अपनी पैठ मजबूत करना है। 
Trending Videos

भारत आए थे दो अधिकारी
सेन क्रिकेट की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की यह पहल व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत बीबीएल को भारतीय बाजार से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। माना जा रहा है कि लीग की आठ फ्रेंचाइजियों में से कम से कम दो की संभावित बिक्री से पहले यह कदम उठाया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के दो सीनियर अधिकारी हाल ही में भारत आए थे जिससे यहां मैच आयोजित करने की संभावना पर चर्चा की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन्नई संभावित मेजबान शहर
चेन्नई संभावित मेजबान शहर के रूप में उभरकर सामने आया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बिजनेस ऑपरेशंस प्रमुख फिल रिग्बी और प्रतियोगिता विकास एवं रणनीति प्रमुख मार्गोट हार्ले भारत पहुंचे जहां विदेशी धरती पर मैच आयोजित करने की लॉजिस्टिक्स पर बातचीत हुई है। रिपोर्ट के अनुसार पर्थ स्कोर्चर्स भारत में खेलने के लिए उपयुक्त टीम मानी जा रही है। पर्थ का टाइमजोन भारत के लिए उपयुक्त है और पश्चिम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ (वाका) फ्रेंचाइजी में निवेश के लिए भारतीय उद्योगपतियों से बातचीत चल रही है।

रिपोर्ट में हालांकि यह भी स्पष्ट किया गया है कि समझौता अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है, क्योंकि इसके लिए प्रसारक और बीसीसीआई सहित विभिन्न हितधारकों की मंजूरी की जरूरत होगी। बिग बैश लीग विश्व की प्रमुख टी20 लीगों में गिनी जाती है। पर्थ स्कोचर्स अब तक छह बार खिताब जीतकर लीग की सबसे सफल टीम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed