सब्सक्राइब करें

Ishan Kishan-Aditi Hundia: अदिति हुंडिया से शादी करेंगे ईशान किशन? अटकलों पर मां सुचित्रा देवी का बयान, जानें

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 18 Feb 2026 10:52 AM IST
सार

ईशान किशन ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई। उनके दादा के बयान से मॉडल अदिति हुंडिया संग शादी की अफवाहें उड़ीं, लेकिन मां सुचित्रा देवी ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि फिलहाल ईशान का ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर है।

विज्ञापन
Ishan Kishan Mother Reacts To Wedding Rumours With Aditi Hundia After T20 World Cup Heroics
ईशान किशन और अदिति हुंडिया - फोटो : IANS/Instagram
टी20 विश्वकप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले ईशान किशन इन दिनों अलग वजह से चर्चा में हैं। वजह है उनके और अदिति हुंडिया के रिलेशनशिप की अटकलें। वैसे तो रूमर्स काफी पहले से चल रहे थे कि ईशान और अदिति रिलेशनशिप में हैं, लेकिन हाल फिलहाल में इस बात की पुष्टि हुई है। ऐसे में अब चर्चा इस बात की शुरू हो चुकी है कि क्यों दोनों शादी करेंगे। इन अटकलों पर अब ईशान किशन की मां सुचित्रा देवी का बयान आया है। 
Trending Videos
Ishan Kishan Mother Reacts To Wedding Rumours With Aditi Hundia After T20 World Cup Heroics
ईशान किशन और अदिति हुंडिया - फोटो : IANS/Instagram
ईशान ने 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरीं। बाएं हाथ के इस ओपनर ने 40 गेंदों पर 77 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर भारत को बड़ी जीत दिलाई। उनकी इस मैच जिताऊ पारी की बदौलत भारत ने 61 रन से मुकाबला अपने नाम किया। ईशान ने न सिर्फ बल्ले से कमाल दिखाया, बल्कि विकेट के पीछे भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने उस्मान खान को स्टंप आउट कर मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ishan Kishan Mother Reacts To Wedding Rumours With Aditi Hundia After T20 World Cup Heroics
ईशान किशन और अदिति हुंडिया - फोटो : IANS/Instagram
दादा के बयान से उड़ी शादी की अफवाह
मैच के बाद जहां हर ओर उनकी बल्लेबाजी की चर्चा हो रही थी, वहीं उनके निजी जीवन को लेकर भी खबरें सामने आने लगीं। ईशान के दादा अनुराग पांडेय ने मॉडल अदिति हुंडिया के साथ उनके रिश्ते की पुष्टि कर दी। उन्होंने कहा, 'जो भी ईशान शादी के लिए चुनेगा, हमें पूरी तरह स्वीकार है। अदिति उसकी गर्लफ्रेंड है। वह एक मॉडल है। बच्चों की खुशी को स्वीकार करना चाहिए।' दादा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर ईशान और अदिति की शादी की अटकलें तेज हो गईं।

Ishan Kishan Mother Reacts To Wedding Rumours With Aditi Hundia After T20 World Cup Heroics
ईशान किशन और अदिति हुंडिया - फोटो : IANS/Instagram
मां ने किया साफ इनकार
हालांकि, जल्द शादी की अफवाहों पर ईशान की मां सुचित्रा देवी ने स्पष्ट रूप से विराम लगा दिया। उन्होंने कहा, 'अभी शादी की बात नहीं है, यह उसके क्रिकेट खेलने का समय है। वह अभी इतना बड़ा नहीं हुआ है कि शादी की बात की जाए। दादा जी थोड़े उम्रदराज हो गए हैं। बुजुर्ग लोग थोड़ा उत्साहित हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर जो देखा, उसी के आधार पर उन्होंने यह सब कहा।' उनके इस बयान से साफ हो गया कि फिलहाल परिवार की प्राथमिकता ईशान का क्रिकेट करियर है।

विज्ञापन
Ishan Kishan Mother Reacts To Wedding Rumours With Aditi Hundia After T20 World Cup Heroics
ईशान किशन और अदिति हुंडिया - फोटो : IANS/Instagram
ईशान का फोकस सिर्फ क्रिकेट पर
पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद ईशान ने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार को पूरी टीम और भारतीय प्रशंसकों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मुकाबले को सामान्य मैच की तरह लिया, गेंद को देखकर शॉट्स खेले और किसी तरह का दबाव महसूस नहीं किया। ईशान ने यह भी कहा कि उनका काम अभी पूरा नहीं हुआ है और वह अगले मुकाबले पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed