सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान में एक और सानिया से धोखा: इस क्रिकेटर ने की दूसरी शादी; पूर्व पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, हत्यारा कहा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 17 Feb 2026 06:21 PM IST
सार

इमाद वसीम ने दूसरी शादी का एलान किया, जिसके बाद उनकी पूर्व पत्नी सानिया अशफाक ने उन्हें 'घर तोड़ने वाला' और 'धोखेबाज' कहते हुए गंभीर आरोप लगाए। इमाद ने अपने बयान में जिम्मेदारी स्वीकार की, जबकि सानिया ने बच्चों के लिए इंसाफ की मांग की। मामला अब सोशल मीडिया पर तीखी चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
Imad Wasim Called ‘Cheater’ and ‘Homewrecker’ by Ex-Wife After Announcing Second Marriage
इमाद वसीम की दूसरी शादी पर बवाल - फोटो : Instagram
पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर इमाद वसीम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दूसरी शादी की घोषणा के बाद उनकी पूर्व पत्नी सानिया अशफाक ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें 'धोखेबाज' और 'घर तोड़ने वाला' करार दिया है। यह विवाद उस समय सामने आया जब इमाद ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नायला रजा से शादी की जानकारी सार्वजनिक की। इससे पहले भी पाकिस्तानी क्रिकेटर से एक और सानिया को धोखा मिल चुका है। जी हां...हम बात कर रहे हैं सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की। इस कपल ने 2024 में अलग होने की पुष्टि की थी। मतलब दो सानिया...और दो पाकिस्तानी क्रिकेटर अलग हुए और वजह सिर्फ एक- किसी और महिला की क्रिकेटर के जीवन में एंट्री!
Trending Videos
Imad Wasim Called ‘Cheater’ and ‘Homewrecker’ by Ex-Wife After Announcing Second Marriage
इमाद का दूसरा निकाह - फोटो : Instagram
दो महीने पहले हुआ था तलाक
इमाद और सानिया की शादी 2019 में हुई थी और दिसंबर 2025 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों के तीन बच्चे हैं। इनमें एक बेटी (जन्म 2021) और दो बेटे शामिल हैं। इनमें सबसे छोटा महज सात महीने का है। तलाक के सिर्फ दो महीने बाद इमाद की दूसरी शादी ने विवाद को और हवा दे दी।

इमाद का बयान: 'सबसे कठिन दौर था'
इमाद वसीम ने इंस्टाग्राम पर एक संक्षिप्त बयान जारी करते हुए लिखा, 'मैं अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजरा, जब मेरी शादी सफल नहीं हो सकी, लेकिन उसी अध्याय ने मुझे मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी नेमतें दीं, मेरे बच्चे। मैं उनसे बेइंतहा मोहब्बत करता हूं और यह प्यार कभी नहीं बदलेगा।' उन्होंने आगे स्वीकार किया, 'मैं उम्मीद में जरूरत से ज्यादा समय तक रुका रहा और जो फैसले किए, उन पर मुझे अफसोस है। मेरी चुप्पी की वजह से एक निर्दोष व्यक्ति को आलोचना झेलनी पड़ी, जिसकी जिम्मेदारी मैं पूरी ईमानदारी से लेता हूं।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Imad Wasim Called ‘Cheater’ and ‘Homewrecker’ by Ex-Wife After Announcing Second Marriage
इमाद वसीम और सानिया अशफाक - फोटो : Instagram
पूर्व पत्नी का पलटवार
इमाद के बयान के बाद सानिया अशफाक ने भी सोशल मीडिया पर तीखा पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, 'अब सबके सामने सच आ चुका है। इस घर तोड़ने वाले ने एक बार भी मेरे बच्चों के बारे में नहीं सोचा। यह धोखेबाज आखिरकार बेनकाब हो गया है। मैं अपने बच्चों के लिए और जो कुछ हमने सहा है उसके लिए इंसाफ चाहती हूं।' सानिया के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ लोग इमाद के समर्थन में नजर आए तो कुछ ने सानिया की पीड़ा को जायज ठहराया।

निजी जिंदगी पर सार्वजनिक बहस
इमाद वसीम, जिन्होंने पाकिस्तान के लिए 55 वनडे और 75 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, अब क्रिकेट से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। यह मामला सिर्फ व्यक्तिगत विवाद नहीं रहा, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक बहस का रूप ले चुका है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @sannia_ashfaq2




सानिया ने कहा- हत्यारा है इमाद
सानिया ने इमाद को हत्यारा बताया है और लिखा, 'दिसंबर 2023 में इमाद ने लाहौर में मेरे बच्चे का गर्भपात करवाया। वह एक हत्यारा है और मेरे पास इसका वीडियो सबूत है। उसने मुझे धोखा दिया। इस्लामाबाद यूनाइटेड (इमाद की PSL टीम) ने एक हत्यारे और धोखेबाज को मौका दिया है। इस्लामाबाद यूनाइटेड का बहिष्कार करें। किसी हत्यारे या धोखेबाज को बच निकलने का मौका नहीं मिलना चाहिए।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @sannia_ashfaq2


Imad Wasim Called ‘Cheater’ and ‘Homewrecker’ by Ex-Wife After Announcing Second Marriage
इमाद वसीम और सानिया अशफाक - फोटो : Instagram
सानिया ने दिसंबर 2025 में ही धोखे का आरोप लगाया था
इमाद वसीम की पूर्व पत्नी सानिया ने दिसंबर 2025 में ही इमाद पर धोखा देने का आरोप लगाया था। उन्होंने तब एक इंस्टाग्राम पोस्ट से शादी में आई दरारों का खुलासा किया था। सानिया ने कहा था, 'मेरा घर टूटने की सबसे बड़ी वजह एक औरत की दखल है, जिसका इरादा मेरे पति से शादी करना है।' उन्होंने भावनात्मक उत्पीड़न, गर्भपात और गर्भावस्था के दौरान उपेक्षा और कानूनी लड़ाई का भी जिक्र किया। सानिया ने कहा, 'उस समय मैं बेहद असहाय थी, लेकिन अपने बच्चों और अपने घर की गरिमा के लिए मैंने धैर्य चुना।'

सानिया ने लिखा, 'मैं यह सब गहरे दर्द के साथ लिख रही हूं। मेरा घर टूट चुका है और मेरे बच्चों से उनके पिता को दूर कर दिया गया है। मैं तीन बच्चों की मां हूं, जिनमें एक पांच महीने का बच्चा भी शामिल है, जिसे उसके पिता ने अब तक गोद तक नहीं लिया।' उन्होंने साफ कहा कि यह कहानी वह साझा नहीं करना चाहती थीं, लेकिन चुप्पी को कमजोरी समझना गलत होगा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @sannia_ashfaq2


विज्ञापन
Imad Wasim Called ‘Cheater’ and ‘Homewrecker’ by Ex-Wife After Announcing Second Marriage
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक - फोटो : Twitter
सानिया मिर्जा-शोएब मलिक: अलग होने की खबरों ने चौंकाया था
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिका और भारत की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के रिश्ते में 2022 से ही दूरियों की खबरें आने लगी थीं। पाकिस्तानी मीडिया में यह दावा किया गया कि शोएब ने सानिया को धोखा दिया। कुछ रिपोर्ट्स में शोएब का नाम अभिनेत्री आयशा उमर से जोड़ा गया और दोनों की तस्वीरें भी सामने आईं। हालांकि बाद में इसे अफवाह बताया गया। इसी दौर में शोएब ने अपने इंस्टाग्राम बायो से 'एथलीट और सुपरवुमन सानिया मिर्जा के पति' वाली लाइन हटा दी थी, जिसने अटकलों को और हवा दी।

इसके बाद 2024 में शोएब ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से निकाह की पुष्टि सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर कीं। इसके बाद सानिया मिर्जा की निजी जिंदगी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी। सवाल उठे- क्या शोएब ने बिना तलाक के शादी कर ली? इसके बाद सानिया मिर्जा की टीम और परिवार की ओर से आधिकारिक बयान आया, 'सानिया ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा है, लेकिन अब यह साझा करना जरूरी हो गया है कि शोएब और उनका कुछ महीने पहले ही तलाक हो चुका है। वह शोएब को आगे की नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं देती हैं।' परिवार ने यह भी अपील की और कहा, 'इस संवेदनशील समय में अटकलों से बचें और उनकी निजता का सम्मान करें।'

NDTV पर नवीनतम और ब्रेकिंग न्यूज़
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed