{"_id":"69943acee77791b7500d5302","slug":"ire-vs-zim-live-score-icc-t20-world-cup-ireland-vs-zimbabwe-today-match-scorecard-result-news-in-hindi-2026-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ZIM vs IRE Live Score: क्या बारिश करेगी ऑस्ट्रेलिया टीम का काम तमाम? एक अंक से जिम्बाब्वे पहुंचेगा सुपर-8 में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ZIM vs IRE Live Score: क्या बारिश करेगी ऑस्ट्रेलिया टीम का काम तमाम? एक अंक से जिम्बाब्वे पहुंचेगा सुपर-8 में
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 17 Feb 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
सार
Live Cricket Score Today, IRE vs ZIM T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप में आज जिम्बाब्वे का सामना ग्रुप बी में आयरलैंड से हो रहा है। इस मैच में अगर जिम्बाब्वे की टीम दर्ज करती है तो वह सुपर आठ चरण में पहुंच जाएगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया का सफर ग्रुप चरण में ही थम जाएगा।
पल्लेकल स्टेडियम
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
जिम्बाब्वे का सामना टी20 विश्व कप के ग्रुप बी में आयरलैंड से होना है। इस मैच में हालांकि, बारिश का साया है जिस कारण अब तक टॉस नहीं हो सका है। अगर मैच बारिश में धुलता है तो इससे जिम्बाब्वे का फायदा होगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया का सफर यहीं थम जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया पर मंडरा रहा बाहर होने का खतरा
ग्रुप बी से श्रीलंका की टीम सुपर आठ चरण में पहुंच चुकी है और दूसरे स्थान के लिए जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला है। जिम्बाब्वे ने लगातार दो मैच जीते हैं और अब एक जीत उसे अगले दौर में पहुंचा देगी। इतना ही नहीं, अगर जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच बारिश की भेंट चढ़ता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे, ऐसे में जिम्बाब्वे के पांच अंक हो जाएंगे और वह सुपर आठ में पहुंच जाएगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया अगर आखिरी मैच जीत भी जाती है तो उसके चार अंक ही रहेंगे और वह बाहर हो जाएगी।
पल्लेकल में बारिश फिर शुरू
पल्लेकल में बारिश फिर शुरू गई है और पूरा मैदान कवर्स से ढका गया है। आउटफील्ड के चारों ओर कवर्स लगे हुए हैं और कवर्स के ऊपर काफी पानी भरा हुआ है। मैच भारतीय समयानुसार तीन बजे से शुरू होना था, लेकिन अब तक टॉस भी नहीं हो सका है। अगर मैच शुरू होता है तो यह अब तय है कि ओवरों में कटौती होगी और मुकाबला 20-20 ओवर का तो नहीं हो सकेगा। भारतीय समयानुसार शाम 6:10 बजे तक कटऑफ टाइम है। यानी तब तक मैच नहीं शुरू हो सका तो मुकाबला रद्द हो जाएगा।
Trending Videos