सब्सक्राइब करें

प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विरुष्का: वृंदावन में भक्तों संग बैठे कोहली-अनुष्का; चमक-दमक से दूर नजर आए

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 17 Feb 2026 03:54 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक नगरी वृंदावन पहुंचे। इस बार उनकी यात्रा पहले की तरह निजी मुलाकात तक सीमित नहीं रही, बल्कि वे हजारों श्रद्धालुओं के बीच सामान्य भक्त की तरह सत्संग में शामिल होते नजर आए।

विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka Sharma Seek Blessing of Premanand Maharaj in Vrindavan; Spotted Sitting Among devotees
कोहली और अनुष्का प्रेमानंद महाराज की शरण में (पुरानी तस्वीर) - फोटो : Twitter
क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने मंगलवार को प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया। विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में अन्य भक्तों के साथ बैठे दिखे। कोहली सुबह आए। आश्रम सूत्रों के मुताबिक, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक घंटे से ज्यादा समय तक यहां रुके। भारत के महान बल्लेबाजों में शुमार कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के एक दिन बाद वृंदावन में संत प्रेमानंद जी महाराज से भी मुलाकात की थी।
Trending Videos
Virat Kohli and Anushka Sharma Seek Blessing of Premanand Maharaj in Vrindavan; Spotted Sitting Among devotees
विराट-अनुष्का - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विशेष प्रोटोकॉल के बिना पहुंचे दोनों
जानकारी के मुताबिक, विराट और अनुष्का ने बिना किसी विशेष प्रोटोकॉल के संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचन स्थल पर पहुंचकर साधारण श्रद्धालुओं के बीच बैठकर सत्संग सुना। इससे पहले वे संत महाराज से एकांतिक वार्तालाप के माध्यम से शांत वातावरण में मिलते रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सार्वजनिक सत्संग में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka Sharma Seek Blessing of Premanand Maharaj in Vrindavan; Spotted Sitting Among devotees
संत प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेते क्रिकेटर विराट कोहली  पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा। (पुरानी तस्वीर)
पुलिस को नहीं दी गई थी सूचना
बताया जा रहा है कि इस दौरे की सूचना स्थानीय पुलिस को पूर्व में नहीं दी गई थी। हालांकि, उनके आगमन की चर्चा धीरे-धीरे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच फैल गई, जिसके बाद सत्संग स्थल पर उत्सुकता और भी बढ़ गई। इसके बावजूद दंपती ने पूरी सादगी और संयम बनाए रखा। सत्संग के दौरान संत प्रेमानंद महाराज ने ‘दीक्षा’ और ‘शरणागति’ के बीच के अंतर पर विस्तार से प्रकाश डाला। विराट और अनुष्का ध्यानपूर्वक प्रवचन सुनते दिखाई दिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed