IND vs PAK: साहिबजादा अब क्यों नहीं बना रहे फिल्म? हार्दिक ने निकाली हेकड़ी, डॉक्यूमेंट्री धरी की धरी रह गई!
फैंस ने ये भी कहा कि ये खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के आगे टिक नहीं पा रहा और बुमराह की बड़ी बड़ी बातें करता है। साहिबजादा एशिया कप के दौरान गनफायर सेलिब्रेशन के लिए भी विवादों में आए थे। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों का कहर बरपा और 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई।
दरअसल, एशिया कप टी20 2025 के दौरान साहिबजादा ने मौजूदा समय के सबसे घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पर तीन मैचों में तीन छक्के लगा दिए थे। उन्होंने तीन मैचों में 155 रन बनाए थे। हालांकि, पाकिस्तान की टीम भारत से तीनों मैच हारी थी। इसके बाद साहिबजादा जब पाकिस्तान लौटे, तो उन पर डॉक्यूमेंट्री बन गई। डॉक्यूमेंट्री में साहिबजादा बड़बोलेपन से बाज नहीं आए। वह यह कहते दिखे कि सामने भारत की टीम थी, लेकिन मैं डरा नहीं। मैंने कहा आ जाओ पड़ोसियों और मैंने तीन मैचों में 155 रन बनाए।
बुमराह पर साहिबजादा ने कहा, 'मुझे जब पता चला कि यह वही गेंदबाज है, जिसपर आज तक छक्का नहीं लगा, तो मैंने कहा ऐसा कैसे हो सकता है।' इस डॉक्यूमेंट्री और साहिबजादा के बड़बोलेपन की खूब आलोचना हुई थी। इतना ही नहीं एशिया कप टी20 2025 के दौरान साहिबजादा ने हार्दिक पांड्या को भी स्लेज करने की कोशिश की थी। भारत का एक ऐसा ऑलराउंडर, जिसका दुनिया भी लोहा मानती है, उसे पाकिस्तान का एक नया खिलाड़ी स्लेज करने चला था। तब हार्दिक ने बस घूर कर छोड़ दिया था।
उस टूर्नामेंट के ठीक पांच महीने बाद भारत और पाकिस्तान की टीमें एक नए टूर्नामेंट यानी टी20 विश्वकप 2026 में आमने सामने थीं। मंच अलग था और चुनौती अलग थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बना दिए। जवाब में जैसे ही पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी के लिए आई, हार्दिक पांड्या ने पहले ही ओवर में साहिबजादा की सारी हेकड़ी निकाल दी। ओवर की चौथी गेंद हार्दिक ने शॉर्ट फेंकी और बड़े शॉट के चक्कर में साहिबजादा गेंद को हवा में खेल बैठे। गेंद 30 यार्ड सर्कल में खड़े रिंकू सिंह के पास पहुंची और रिंकू ने कोई गलती नहीं की। इतना ही नहीं, हार्दिक ने एशिया कप 2025 में स्लेजिंग का बदला भी लिया।
साहिबजादा ने जब हवा में शॉट खेला तो हार्दिक को रिंकू पर इतना यकीन था कि उन्होंने पीछे मुड़कर तक नहीं देखा और साहिबजादा को घूरते हुए उनकी तरफ बढ़े। यह पल इतना जबरदस्त था कि भारतीय फैंस ने इस पर मीम तक बना दिया और साहिबजादा को ट्रोल कर दिया। फैंस ने लिखा- हार्दिक का ऑरा के आगे फेल हुए साहिबजादा। इतना ही नहीं, जब हार्दिक उन्हें घूर रहे थे तो साहिबजादा नजरें चुराते दिखे।
साहिबजादा खाता नहीं खोल पाए, वहीं सैम अयूब छह रन, कप्तान सलमान आगा चार रन और बाबर आजम पांच रन बनाकर आउट हुए। शादब खान 14 रन, मोहम्मद नवाज चार रन बना सके। अबरार अहमद और उस्मान तारिख खाता नहीं खोल पाए। पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए, जबकि शाहीन अफरीदी 23 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत की ओर से हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, कुलदीप यादव और तिलक वर्मा को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले ईशान किशन के 40 गेंद में 10 चौके और तीन छक्कों की मदद से 77 रन की बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 175 रन बनाए थे।