{"_id":"69944eb1525f80abb905f0c3","slug":"canada-opener-yuvraj-samra-became-the-youngest-centurion-in-men-s-t20-world-cup-history-2026-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: कनाडा के युवराज समरा ने रचा इतिहास, टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले युवा बल्लेबाज बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: कनाडा के युवराज समरा ने रचा इतिहास, टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले युवा बल्लेबाज बने
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 17 Feb 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
सार
कनाडा के बल्लेबाज युवराज समरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और इतिहास रच दिया। युवराज टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।
युवराज समरा
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
कनाडा के युवराज समरा ने टी20 विश्व कप में इतिहास रच दिया है। युवराज इस टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले युवा बल्लेबाज बन गए हैं। भारतीय मूल के 19 साल के युवराज ने यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप डी मुकाबले के दौरान हासिल की। युवराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 65 गेंदों पर 110 रनों की पारी खेली जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी है।
Trending Videos
युवराज सिंह के नाम पर पिता ने रखा था नाम
क्रिकेट के शौकिन पिता बलजीत समरा ने उनका नाम धाकड़ भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह के नाम पर रखा था। पिछले साल मार्च में पदार्पण करने वाले समरा ने अपने 19वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में यह उपलब्धि हासिल की। समरा ने अपनी तूफानी पारी के दौरान 11 चौके और छह छक्के जड़े, जिसकी बदौलत कनाडा ने ऊंची रैंकिंग वाली प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ 173 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। वह अंतिम ओवर में जैकब डफी पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए।
समरा की यह पारी टी20 विश्व कप में किसी एसोसिएट टीम के बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है। इससे पहले टी20 विश्व कप में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के अहमद शहजाद के नाम था, जिन्होंने 2014 में 22 वर्ष की आयु में यह उपलब्धि हासिल की थी।

टी20 विश्व कप में कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज
| उम्र | खिलाड़ी | टीम | बनाम | स्थान | वर्ष |
|---|---|---|---|---|---|
| 19 वर्ष 141 दिन | युवराज समरा | कनाडा | न्यूजीलैंड | चेन्नई | 2026 |
| 22 वर्ष 127 दिन | अहमद शहजाद | पाकिस्तान | बांग्लादेश | मीरपुर | 2014 |
| 23 वर्ष 156 दिन | सुरेश रैना | भारत | द.अफ्रीका | ग्रॉस आइलेट | 2010 |
| 25 वर्ष 83 दिन | एलेक्स हेल्स | इंग्लैंड | श्रीलंका | चट्टोग्राम | 2014 |
युवराज का शतक भी टीम को नहीं दिला सका जीत
युवराज के शतक के बावजूद कनाडा की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर सकी क्योंकि उनकी पारी पर ग्लेन फिलिप्स और रचिन रवींद्र का अर्धशतक भारी पड़ा। दोनों ने नाबाद रहते हुए कीवियों को जीत दिलाई और सुपर-आठ में न्यूजीलैंड की जगह पक्की की। न्यूजीलैंड ने 174 रन का लक्ष्य 15.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। कीवी टीम सुपर आठ के लिए क्वालिफाई करने वाली छठी टीम बनी।