{"_id":"6995398ef8e80775770e5ff4","slug":"pak-vs-nam-playing-11-will-shaheen-afridi-be-dropped-do-or-die-clash-against-namibia-today-2026-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK vs NAM Playing-11: क्या पाकिस्तान टीम से शाहीन और बाबर का पत्ता कटेगा? नामीबिया से हारे तो कराची वापसी तय","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
PAK vs NAM Playing-11: क्या पाकिस्तान टीम से शाहीन और बाबर का पत्ता कटेगा? नामीबिया से हारे तो कराची वापसी तय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 18 Feb 2026 09:34 AM IST
विज्ञापन
सार
नामीबिया के खिलाफ करो या मरो मैच से पहले पाकिस्तान टीम में बड़े बदलाव संभव हैं। शाहीन अफरीदी की फिटनेस और फॉर्म सवालों में है, जबकि बाबर आजम की बल्लेबाजी क्रम बदलने पर विचार हो रहा है। भारत से हार के बाद पीसीबी चेयरमैन ने सख्त रुख अपनाया है।
पाकिस्तान बनाम नामीबिया
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
पाकिस्तान बुधवार को कोलंबो में नामीबिया के खिलाफ करो या मरो का मैच खेलेगा। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 35वें मुकाबले में पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन में बदलाव के साथ उतर सकता है। ग्रुप-ए की अंक तालिका में पाकिस्तान तीन में से दो मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है। भारत इस ग्रुप से सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुका है। ऐसे में यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड फिलहाल सुपर-8 में पहुंचने की रेस में बने हुए हैं।
Trending Videos
शाहीन और बाबर
- फोटो : Twitter
टीम में बदलाव के संकेत
टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को एसएससी ग्राउंड पर टीम की प्रैक्टिस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा और हेड कोच माइक हेसन के बीच लंबी बातचीत हुई। सूत्रों ने टेलीकॉमएशियाडॉटनेट को बताया, 'साफतौर पर बातचीत दो मुख्य और अनुभवी खिलाड़ियों, शाहीन शाह अफरीदी और बाबर आजम के बाहर होने की संभावना के साथ संभावित बदलावों के इर्द-गिर्द थी।' शाहीन अफरीदी फिटनेस और फॉर्म से जूझ रहे हैं, उन्होंने तीन मुकाबलों के सिर्फ नौ ओवरों में 101 रन दिए हैं। अफरीदी ने भारत के खिलाफ दो ओवरों में 31 रन लुटाए थे।

शाहीन अफरीदी
- फोटो : ANI
शाहीन की फिटनेस और फॉर्म चिंता का विषय
सूत्रों ने टेलीकॉमएशियाडॉटनेट को बताया, 'सबसे अच्छा तरीका है कि शाहीन को फिटनेस के आधार पर ड्रॉप कर दिया जाए, क्योंकि वह भारत के खिलाफ मैच के दौरान लगातार अपने बाएं घुटने की कैप को ठीक कर रहे थे, उन्हें प्रैक्टिस के दौरान लंगड़ाते हुए देखा गया था। जहां तक बाबर की बात है, मैनेजमेंट उन्हें चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के बजाय पारी की शुरुआत करने के लिए प्रमोट करने पर विचार कर रहा था।'
15 फरवरी को कोलंबो में भारतीय टीम को 175/7 के स्कोर पर रोकने के बाद पाकिस्तानी टीम 18 ओवरों में महज 114 रन पर सिमट गई थी। सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी भी टीम की 61 रन की बड़ी हार से नाराज थे और छठा विकेट गिरने के बाद प्रेमदासा स्टेडियम से चले गए थे।

बाबर और उस्मान तारिक से मिलते नकवी
- फोटो : Twitter
भारत से हार के बाद सख्त रुख
सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया, 'नकवी ने बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के विरोध में मैच का बॉयकॉट करने पर कड़ा रुख अपनाया और भारतीय मीडिया से उनकी काफी आलोचना हुई। वह भारत के खिलाफ हार से परेशान थे। नकवी भारत-पाकिस्तान मैच के बाद हेसन और टीम मैनेजर नवीद चीमा से मिले और उन्हें निर्देश दिया कि जो भी खिलाड़ी खराब प्रदर्शन कर रहा हो, उसे हटा दें। वह चाहते थे कि टीम बेहतर और लड़ने की भावना के साथ खेले।'

नामीबिया टीम के कप्तान इरैसमस
- फोटो : IANS
नामीबिया की संभावित प्लेइंग-11: जान फ्राइलिंक, लॉरेन स्टीनकैंप, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरार्ड इरैसमस (कप्तान), जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लाइकर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मिबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हेंगो।
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम / फखर जमां, मोहम्मद नवाज, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी/सलमान मिर्जा, अबरार अहमद, उस्मान तारिक